Relief from Heat in Katihar Rain Provides Temporary Respite Amid Humidity दोपहर में डेढ़ घंटे की बारिश से उमस से मिली राहत, Katihar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKatihar NewsRelief from Heat in Katihar Rain Provides Temporary Respite Amid Humidity

दोपहर में डेढ़ घंटे की बारिश से उमस से मिली राहत

दोपहर में डेढ़ घंटे की बारिश से उमस से मिली राहत दोपहर में डेढ़ घंटे की बारिश से उमस से मिली राहत दोपहर में डेढ़ घंटे की बारिश से उमस से मिली राहत दोपहर

Newswrap हिन्दुस्तान, कटिहारFri, 30 May 2025 01:22 AM
share Share
Follow Us on
दोपहर में डेढ़ घंटे की बारिश से उमस से मिली राहत

कटिहार, वरीय संवाददाता कटिहार समेत आसपास केइलाके में गुरुवार को दोपहर बाद करीबढाई बजे अचानक आसमान में बादल छाने के साथ करीब डेढ़ घंटे तकहुई बारिश के कारण आम लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली है। साथ इससे पहले बादल एवं धूप के बीच लुकाछिपी का खेल जारी रहा था। बताते चलें कि जिले में इन दिनों मौसम का मिजाज बेहद उधेड़बुन वाला बना हुआ है। चिलचिलाती धूप के बीच उमस भरी गर्मी ने जनजीवन को बेहाल कर दिया है। गुरुवार को दिनभर आसमान में बादलों और सूरज के बीच आंख-मिचौली चलती रही। हालांकि दोपहर में थोड़ी देर के लिए छाए बादलों ने राहत दी, साथ ही बारिश के बाद बढ़ती उमस ने फिर बेचैनी बढ़ा दी।

आसमान में छाया रहा 70 फीसदी बादल कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि गुरुवार को आसमान में लगभग 70 प्रतिशत तक बादल छाए रहे। शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा, लेकिन तापमान में हल्की बढ़ोतरी के साथ उमस यथावत बनी रहेगी। अगले 24 घंटे में दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि रात का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। 32 डिग्री रहा अधिकतम तापमान जिले में गुरुवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया। पुरवा हवा की गति 11 से 23 किलोमीटर प्रति घंटे तक रही, जिससे वातावरण में नमी बनी रही। वैज्ञानिकों ने बताया कि देर रात तक जिले के कुछ हिस्सों में हल्की फुहारें पड़ सकती हैं, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट और राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम ने किसानों को किया सतर्क मौसम के इस मिजाज ने किसानों को भी सतर्क कर दिया है। कृषि विज्ञान केंद्र ने किसानों को सलाह दी है कि वे अपनी फसलों पर नजर बनाए रखें और अनावश्यक सिंचाई से बचें। नमी और गर्म हवा के कारण फसलों पर कीट या रोग लगने की आशंका बढ़ सकती है। लोगों को बाहर निकलते समय छाता, टोपी और पानी की बोतल साथ रखने की सलाह दी गई है ताकि गर्मी और लू से बचा जा सके। मौसम का यह दौर अभी कुछ दिन और रह सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।