पशु वध अधिनियम संबंधी प्रस्ताव का किया समर्थन
दरभंगा में लहेरियासराय उत्तरी मंडल कार्यसमिति की बैठक हुई, जिसमें पशु वध अधिनियम व कार्यकर्ता दरबार संबंधी प्रस्ताव का समर्थन किया गया। जिलाध्यक्ष ने बूथ सशक्तीकरण पर जोर दिया और कार्यकर्ताओं को...
दरभंगा। लहेरियासराय उत्तरी मंडल कार्यसमिति की बैठक गुरुवार को मदारपुर में मंडल अध्यक्ष संगीत साह की अध्यक्षता में हुई। इसमें विगत दिनों दरभंगा जिला कार्यसमिति की ओर से पशु वध अधिनियम व कार्यकर्ता दरबार संबंधी पारित प्रस्ताव का सभी ने एक मत से समर्थन किया। जिलाध्यक्ष प्रो. आदित्य नारायण चौधरी मन्ना ने अपना बूथ सबसे मजबूत का नारा देकर कार्यकर्ताओं से अपने-अपने मतदान केंद्र तक संगठन को मजबूत करने एवं बूथ सशक्तीकरण कार्य को समय से पूरा करने का आग्रह किया। जिला उपाध्यक्ष सह मंडल प्रभारी अभयानंद झा ने कहा कि मंडल के सभी कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाएं।
बैठक का संचालन मंडल उपाध्यक्ष मनोज झा व धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री अखिलेश सिंह ने किया। बैठक में जिला महामंत्री संतोष पोद्दार, जिला उपाध्यक्ष राजू तिवारी, विकास रजक, जिला मंत्री बालेन्दु झा, जिला कोषाध्यक्ष बबलू पंजियार, संतोष सिंह, जिला प्रवक्ता नरेश राम, संजीव शाह, अंकुर गुप्ता, प्रमोद चौधरी, राम मनोहर प्रसाद, मंजन पाठक, दीपक खर्गा, निगम पार्षद पूनम देवी थे। पिंकी देवी, नरेश साहनी, कन्हैया महतो, अनिल शर्मा आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।