बल्देवपुरी के भूमिगत टैंक को सही करेगा जल निगम
Mathura News - मथुरा के वार्ड 37 महोली रोड में सीवेज पम्पिंग स्टेशन के भूमिगत टैंक में लीकेज की शिकायत पर महाप्रबंधक (जल) मोहम्मद अनवर ख्वाजा ने अधिकारियों को निरीक्षण का निर्देश दिया। निरीक्षण में लीकेज नहीं मिली,...

मथुरा, नगर निगम के वार्ड संख्या 37 महोली रोड के बल्देवपुरी एक्सटेंशन में सीवेज पम्पिंग स्टेशन का भूमिगत टैंक के लीकेज की शिकायत पर गुरुवार को महाप्रबंधक (जल) मोहम्मद अनवर ख्वाजा ने जल निगम के अधिकारियों से भूमिगत टैंक का निरीक्षण करते हुए समस्या का समाधान कराने को कहा है। यहां उनको लीकेज की समस्या नहीं मिली है। बताते चलें कि वार्ड 37 बल्देवपुरी के पार्षद राजीव कुमार सिंह ने शिकायत की थी कि बल्देवपुरी एक्सटेंशन स्थित ड्रेनेज पम्पिंग स्टेशन के सम्पवैल (भूमिगत जलाशय) एवं इसके निकट स्थित पम्प हाउस के सिविल ढांचे में क्रेक है। इससे जल रिसाव हो रहा है।
बारिश के समय दबाव अधिक पड़ने पर भी उक्त क्रेक बढ़ सकता है, जिससे सम्पवैल के क्षतिग्रस्त होने का खतरा है। यही नहीं उक्त स्थान पर जमीन धंसने से भी हादसे का खतरा बना हुआ है। भूमिगत टैंक में लीकेज बढ़ रहा है। यहां पर तत्काल एक चेतावनी बोर्ड लगवाने की आवश्यकता है। पार्षद ने भूमिगत टैंक की मरम्मत कराने की मांग की है, जिससे किसी भी तरह के संभावित हादसे को टाला जा सके। शिकायत पर महाप्रबंधक (जल) मो. अनवर ख्वाजा द्वारा निर्माण विभाग के अभियंता से उक्त सीवेज पम्पिंग स्टेशन की जांच कराई, जिसमें लीकेज नहीं मिला। पंरतु, सीवेज पम्पिंग स्टेशन के टैंक की दीवाल में गेप मिला। इसे ठीक कराने के लिए जल निगम के अधिकारियों से कहा गया है। टैंक का निर्माण भी जल निगम द्वारा ही किया गया था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।