गड्ढे में तब्दील हुई प्रखंड मुख्यालय जाने वाली सड़क
गोपीकांदर में भारी बारिश के कारण सड़कें जल जमाव की स्थिति में हैं। मुख्य चौक से अंचल कार्यालय जाने वाली सड़क में बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे ग्रामीणों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। नाली में...

गोपीकांदर, प्रतिनिधि। रिम झीम बारिश में ही जल जमाव की स्थिति पैदा हुई प्रखंड सह अंचल कार्यालय जाने वाले सड़क गोपीकांदर मुख्य चौक से अंचल तथा प्रखंड मुख्यालय जाने वाले सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे में तब्दील हो गया है। जिससे हल्की बारिश से ही जल जमाव की स्थिति बना हुआ है। बारिश जैसे जैसे बढ़ता जाएगा सड़क पर जल जमाव की स्थिति ओर बढ़ता ही जाएगा। इससे प्रखंड सह अंचल कार्यालय आने जाने वाले ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। गौरतलब हो कि इसी सड़क से अंचलाधिकारी तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी अपने कर्मियों के साथ दैनिक कार्य के लिए आना जाना करते रहता है।
साथ ही एफसीआई गोदाम के अनाज का आपूर्ति के लिए वाहनों का आवागमन इसी सड़क से ही गुजरते रहता है। जल जमाव की स्थिति से लोगों की परेशानी ओर बढ़ने की संभावना है। पानी की निकासी नहीं होने से ही जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। बताते चलें कि यहां नाली बना हुआ है लेकिन नाली में मिट्टी से भर गया है। जिससे पानी का निकासी नहीं हो पाती है। जिससे यह समस्या बना हुआ है। इस समस्या की स्थाई समाधान की दिशा में आला अधिकारी या जन प्रतिनिधि अभी तक कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया है। समय रहते इसका समाधान नहीं किया गया तो निकट भविष्य में इस समस्या बिकराल रूप धारण करने से कोई नहीं रोक सकता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।