Police Recover Body of Middle-Aged Woman from Abandoned Mine in Kathikund बंद पड़े खदान में मिला अधेड़ महिला का शव, Dumka Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDumka NewsPolice Recover Body of Middle-Aged Woman from Abandoned Mine in Kathikund

बंद पड़े खदान में मिला अधेड़ महिला का शव

काठीकुंड थाना क्षेत्र के दलाही गांव स्थित बंद पड़े खदान के पानी से एक अधेड़ महिला का शव बरामद हुआ। ग्रामीणों ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को बाहर निकालने के बाद उसकी पहचान में जुटी...

Newswrap हिन्दुस्तान, दुमकाFri, 30 May 2025 02:37 AM
share Share
Follow Us on
बंद पड़े खदान में मिला अधेड़ महिला का शव

काठीकुंड, प्रतिनिधि। काठीकुंड थाना क्षेत्र के दुमका-पाकुड़ पथ के किनारे दलाही गांव स्थित बंद पड़े खदान के पानी से अधेड़ महिला की शव पुलिस ने बरामद की। पुलिस ने खदान से महिला की शव को बाहर निकालने के बाद उसकी पहचान कराने में जूट गई है। पुलिस आस-पास गांव के अलावे आस-पास के सभी थाना को पहचान कराने के लिए श का तस्वीर भेजा है। समाचार लिए जाने तक महिला की शव का पहचान नहीं हो सका है। ज्ञात हो कि उक्त गांव में स्थित महीनों पूर्व बंद पड़े पत्थर खादान काफी गहरा एवं पानी भरा है। गुरुवार को ग्रामीणों ने खादान के पानी में तैरता महिला का शव देखा।

जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी त्रिपुरारी कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर घंटों मशक्कत के बाद रस्सी के सहारे ग्रामीणों की मदद से महिला के शव को पानी से बाहर निकाला। थाना प्रभारी ने बताया कि शव की अभी तक पहचान नहीं हुई है। महिला की मौत कैसे हुई पुलिस मामले को गंभीरता से लेते शव की पहचान कराने एवं घटना की जांच में जुटी है। प्रभारी ने बताया कि शव की पहचान को लेकर ग्रामीणों के संपर्क में है। उन्होंने बताया कि शव के शरीर पर किसी प्रकार के जख्म या निशान नजर नहीं आ रही है। शव की स्थिति देख दो दिन पूर्व घटना होने की संभावना प्रतीत हो रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधि संवत कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम की की तैयारी में है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद कारण पता चल पाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।