विश्व पर्यावरण दिवस पर होगा पोधारोपण, चलेगा जागरूकता अभियान
किशनगंज । हिन्दुस्तान प्रतिनिधि विश्व पर्यावरण दिवस पर होगा चलेगा जागरूकता अभियानविश्व पर्यावरण दिवस पर होगा चलेगा जागरूकता अभियानविश्व पर्यावरण दिवस
किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में डीएम विशाल राज की अध्यक्षता में पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विविध पक्षों पर केंद्रित संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिला पर्यावरण समिति, जिला गंगा समिति (नमामि गंगे), फॉरेस्ट टास्क फोर्स एवं सिंगल यूज़ प्लास्टिक टास्क फोर्स के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में नदी स्वच्छता, वन संरक्षण, प्लास्टिक प्रदूषण उन्मूलन एवं स्थायी पर्यावरणीय विकास जैसे समसामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस वर्ष के विश्व पर्यावरण दिवस पर सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर कठोर नियंत्रण एवं जन-जागरूकता के विस्तार पर बल दिया गया। डीएम ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिलेभर में सघन जनजागरण अभियान चलाने का निर्देश देते हुए कहा कि इसमें स्कूलों, पंचायतों और बाजार क्षेत्रों तक लोगों को पर्यावरणीय चेतना से जोड़ने का कार्य हो।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा केवल शासन की नहीं, समाज के प्रत्येक व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी है। इस क्रम में वन क्षेत्र पदाधिकारी को यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया कि वे ग्राम स्तर पर पर्यावरण जागरूकता अभियान संचालित करें, जहां लोगों को प्लास्टिक के दुष्परिणामों से अवगत कराया जाए एवं उन्हें हरित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाए। बैठक में जीविका, किशनगंज द्वारा संचालित पौधशालाओं की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आगामी पौधारोपण कार्यक्रमों के लिए पौधों की गणना कर इसके वितरण एवं रोपण योजना तैयार की जाए, जिससे संसाधनों का अधिकतम एवं प्रभावी उपयोग सुनिश्चित हो सके।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।