राष्ट्रमाता अहिल्याबाई को किया नमन, जलाए 300 दीप
Varanasi News - वाराणसी में अहिल्याबाई की 300वीं जयंती की पूर्व संध्या पर अधिवक्ताओं ने विश्वनाथ धाम में तीन सौ दीप जलाए और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पूर्व महामंत्री नित्यानंद राय ने प्रधानमंत्री मोदी को...

वाराणसी। अहिल्याबाई की 300वीं जयंती की पूर्व संध्या पर शुक्रवार शाम अधिवक्ताओं का ने विश्वनाथ धाम में तीन सौ दीप जलाए। धाम स्थित अहिल्याबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बनारस बार के पूर्व महामंत्री नित्यानंद राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कारिडोर में अहिल्याबाई की प्रतिमा स्थापित कराने के लिए धन्यवाद दिया। मांग की कि अहिल्याबाई को राष्ट्रमाता का दर्जा दिया जाए। कार्यक्रम का संयोजन विवेकानंद प्रवास स्थल संरक्षण समिति के विनोद पांडेय ने किया था। इस दौरान बनारस बार के पूर्व अध्यक्ष राजेश मिश्रा, उदयनाथ शर्मा, रविशंकर त्रिपाठी, राजेश तिवारी, अजय शर्मा, कृष्णकांत सिंह, शैलेन्द्र चौबे, शैलेन्द्र सिंह, नवनीत पांडेय, वरुण पाल, पवन आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।