संवाद कार्यक्रम में महिलाएं कह रही मन की बात
किशनगंज । हिन्दुस्तान प्रतिनिधि संवाद कार्यक्रम में महिलाएं कह मन की बातसंवाद कार्यक्रम में महिलाएं कह मन की बातसंवाद कार्यक्रम में महिलाएं कह मन की ब

किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। किशनगंज में 18 अप्रैल से शुरू हुए महिला संवाद कार्यक्रम में आधी आबादी की दमदार उपस्थिति रही। अब तक 22 हजार 311 आकांक्षाएं दर्ज की गई हैं. महिला संवाद मोबाइल एप के माध्यम से इन आकांक्षाओं को कार्यक्रम में दर्ज किया जा रहा है। दर्ज आकांक्षाओं को सरकार के संबंधित विभाग, जिला प्रशासन को स्थानांतरित किया जा रहा है। जिससे इन आकांक्षाओं पर आगे कार्य निष्पादन किया जा सके। महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाएं उत्साह से भाग ले रही हैं। अपनी बातें साझा कर रही हैं। यह कार्यक्रम टोला गांव समाज के विकास के लिए उपयोगी सिद्ध हो रहा है।
महिलाओं की भागीदारी संवाद कार्यक्रम को उद्देश्यपूर्ण बना रहा है। आत्मविश्वास से भरी महिलाएँ, संवाद कार्यक्रम को विकासोन्मुख बना रही हैं। 830 ग्राम संगठन में अब तक महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा चुका है। जिसमें महिलाओं की भागेदारी, महिला संवाद कार्यक्रम को प्रभावी बना रहा है। चरणबद्ध तरीके से यह कार्यक्रम 1262 ग्राम संगठन में आयोजित किया जाना है। किशनगंज जिला के सभी सात प्रखंड में, दोनों पालियों सुबह और शाम में, महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। महिला संवाद कार्यक्रम में बहादुरगंज प्रखंड के झिलझिली पंचायत की निखत परवीन अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि वे खेती और पशुपालन का काम करती है। माही जीविका स्वयं सहायता समूह से एक रुपये ब्याज दर पर ऋण लेकर इन्होंने इस काम में तरक्की की है। दूध और फसल की बिक्री से अच्छी कमाई हो जाती है। उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूह से जुड़कर महिलाएं आगे बढ़ रही हैं। उन्हें अब ऋण लेकर स्वरोजगार करने के लिए किसी महाजन के भरोसे नहीं रहना पड़ता है। महिला संवाद कार्यक्रम में सरकार की योजना की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। जागरूकता वाहन के माध्यम से वीडियो फ़िल्म दिखाकर, महिलाओं को सरकार की विभिन्न योजना की जानकारी दी जा रही है। योजना की जानकारी युक्त लीफलेट उनके बीच वितरित किया जा रहा है। जिसमें महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजना की जानकरी दी गई है। महिला संवाद कार्यक्रम, महिलाओं के लिए विचार, सुझाव, आकांक्षा व्यक्त करने का सशक्त माध्यम बन रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।