मयंक और दीपिका को मिला बड़ौदा मेधावी विद्यार्थी सम्मान
Kanpur News - मयंक और दीपिका को मिला बड़ौदा मेधावी विद्यार्थी सम्मान मयंक और दीपिका को मिला बड़ौदा मेधावी विद्यार्थी सम्मान

कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज में शुक्रवार को दो छात्रों मयंक और दीपिका को बड़ौदा मेधावी विद्यार्थी सम्मान दिया गया। विश्वविद्यालय परिसर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक ने हिन्दी भाषा और साहित्य को बढ़ावा देते हुए सत्र 2023-24 में हिन्दी विषय में सर्वाधिक अंक हासिल करने वाले दोनों विद्यार्थियों को सम्मानित किया। मयंक श्रीवास्तव को 11 हजार रुपये और दीपिका सिंह को 7500 रुपये की धनराशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। निदेशक डॉ. सर्वेशमणि त्रिपाठी ने दोनों सम्मानित प्रतिभाओं को शुभकामनाएं दी। डॉ. श्रीप्रकाश, डॉ. अंकित त्रिवेदी, डॉ. प्रभात गौरव मिश्र, डॉ. सुमना विश्वास, डॉ. विकास, डॉ. पूजा, डॉ. लक्ष्मण, डॉ. ऋचा शुक्ला आदि मौजूद रहीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।