संविधान की बदौलत भारत में सबसे बढ़िया शासन: मेघवाल
Prayagraj News - प्रयागराज में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि भारतीय संविधान के कारण देश में बेहतरीन शासन है। उन्होंने न्याय और सुशासन की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि आज हम अहिल्याबाई की 300वीं...
प्रयागराज। केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा है कि भारतीय संविधान की बदौलत हमारा देश में सबसे बढ़िया शासन है। हाईकोर्ट परिसर में पार्किंग और चैंबर के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारे संविधान को लागू हुए 75 वर्ष हो गए है। पूरा देश में हमारा संविधान हमारा गौरव हमारा सम्मान कार्यक्रम हो रहा है। इसी की शृंखला में आज का कार्यक्रम भी जुड़ गया। उन्होंने कहा कि हमें संविधान का सम्मान इसलिए भी करना चाहिए देश में इतनी विविधता होते हुए भी हमारे यहां शासन-प्रशासन की व्यवस्था सबसे बढ़िया तरीके से चल रही है।
हम देख रहे हैं कि हमारे आसपास जो देश हैं उसमें कुछ ऐब अव्यवस्थाएं चलती रहती है लेकिन हमारे यहां कोई चुनौती आती है तो उसका अच्छी तरीके से निदान भी निकाल लेते हैं। उसका एकमात्र कारण है भारतीय संविधान है जो बाबा साहेब और संविधान निर्माताओं ने दिया। स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि 21वीं सदी भारत की होगी। प्रयागराज में जहां हम बैठे वहां पूरी दुनिया अचंभित थी कि कुम्भ का प्रबंधन कैसे हो जाता है, भारत में कुम्भ जैसी व्यवस्था शानदार कैसे हो जाती है। जब भारत के लोग एकसाथ खड़े हो जाते हैं तो महाकुम्भ भी सफल सिद्धि की ओर बढ़ जाता है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज का दिन बड़ा शानदार है। पूरा देश अहिल्याबाई जिन्हें हम न्याय की मूर्ति भी कहते हैं, उनकी 300वीं जयंती मना रहा है। मैं जब इंदौर गया तो देखा कि 250 साल पहले अहिल्याबाई ने अवधारणा दी कि सुशासन में न्यायपालिका के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर भी चाहिए। क्या सुखद संयोग है कि एक तरफ हम उनकी 300वीं जयंती मना रहे हैं और दूसरी तरफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक शानदार इफ्रास्ट्रक्चर का उद्घाटन कर रहे हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि निशुल्क विधि सेवा देने वाले वकीलों के लिए भी चैंबर में कुछ व्यवस्था हो तो अच्छा रहेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।