शहर में कैंडिल मार्च निकालकर पहलगाम हमले में मारे गए नागरिकों को दी श्रद्धांजलि
पेज चार की लीड:शहर में कैंडिल मार्च निकालकर पहलगाम हमले में मारे गए नागरिकों को दी श्रद्धांजलिशहर में कैंडिल मार्च निकालकर पहलगाम हमले में मारे गए नाग

शहर में कैंडिल मार्च निकालकर पहलगाम हमले में मारे गए नागरिकों को दी श्रद्धांजलि पेज चार की लीड:
शहर में कैंडिल मार्च निकालकर पहलगाम हमले में मारे गए नागरिकों को दी श्रद्धांजलि
केन्द्र सरकार की सुरक्षा पर उठाए कार्यक्रम में सवाल
पाकिस्तान का मंसूबे कामयाब नहंी होने देने का किया आह्वान
खगड़िया। हिन्दुस्तान टीम
शहर में शुक्रवार को इंडिया गठबंधन खगड़िया की ओर से जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए नागरिकों को श्रद्धांजलि देने कैंडिल मार्च निकाला गया। इंडिया गठबंधन के सभी जिलाध्यक्ष एवं कार्यकर्ता शहर के बलुआही ठाकुरबाड़ी से एमजी मार्ग होते हुए राजेंद्र चौक तक कैंडल मार्च को लेकर पहुंचे और जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गए नागरिक को श्रद्धांजलि दी गई। महागठबंधन के नेताओं ने एक स्वर में कहा कि यह घटना केंद्र सरकार के नाकाम सुरक्षा व्यवस्था को दर्शाता है। जहां घटना हुई है घटना में मारे गए लोगों के परिजन ने कहा कि वहां एक भी सेना की चौकी नहीं थी। इलाज के लिए लोग तड़पते रहे घंटों बाद तक कोई मदद के लिए हाथ नहीं बढ़ाए। कैंडल मार्च में मुख्य रूप से कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव चंदन यादव, राजद प्रदेश महासचिव नरेश सहनी, राजद जिला प्रधान महासचिव नंदलाल मंडल, जिला उपाध्यक्ष नरेश बादल, प्रमोद यादव, जिला कार्यकारिणी सदस्य मीरा सिंह, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अविनाश पासवान, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान, राजकिरण ठाकुर, सीपीआई के प्रदेश मंत्री प्रभाशंकर सिंह, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी, सीपीआईएम के जिला सचिव राजद जिला महासचिव पप्पू यादव, चंदन सिंह, प्रफुल्लचन्द्र घोष, युवा जिलाध्यक्ष उदय यादव, नगर निकाय प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विजय यादव,अधिवक्ता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिनेश यादव ,युवा राजद प्रवक्ता रौशन कुमार, राजद के राजकिशोर राज, अंकित बाबू, राजद जिला मीडिया प्रभारी रणवीर कुमार, नीरज यादव, सुजय यादव सहित सैकड़ों महागठबंधन के नेता मौजूद थे।
परबत्ता में दो मिनट मौन रखकर दी श्रद्धांजलि:
पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में महागठबंधन के नेतृत्व में कैंडल मार्च मोजाहिदपुर मस्जिद के निकट से निकाला गया। कार्यक्रम से पूर्व मार्च से पहले मृत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में माले नेता अरुण कुमार दास, मो ओवेद आलम, राजद परवत्ता नगर अध्यक्ष मोहम्मद अली ईमाम, नारद यादव, अनवर आलम, राजो यादव, अखिलेश दास,राहूल कुमार, इरशाद आलम, अजय यादव, मकसूद आलम, रंजीत साह, सीपी आई के अंचल सचिव कैलाश पासवान, सीपीएम के अंचल सचिव नवीन चौधरी आदि भाग ले रहे थे।
फोटो: 22 व 26
कैप्शन: शुक्रवार को शहर में निकाले गए कैंडल मार्च में शामिल महागठबंधन के नेता व कार्यकर्ता।
बॉक्स:
आतंकी हमले में मारे गए लोगों को दी गई श्रद्धांजलि, शोकसभा
खगड़िया। निज प्रतिनिधि
कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए पर्यटक की स्मृति में शुक्रवार को कोशी कॉलेज प्रशासन एवं छात्र राजद द्वारा श्रद्धांजलि सभा हुई। सभा में कोशी कॉलेज के प्राचार्य, शिक्षक एवं सैकड़ों छात्र छात्राओं शामिल होकर दो मिनट के लिए मौन धारण कर शाहिद हुआ पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कोशी कॉलेज प्रभारी प्राचार्य डॉ ललितेश्वर कुमार ने इस हमला का घोर निंदा की। वही सभा में उपस्थित गणित विभागाध्यक्ष जयनंदन सिंह,वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ संजय माझी, इतिहास सहायक शिक्षक प्रभात कुमार,हिंदी सहायक शिक्षक लक्ष्मीकांत झा,अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ कुंदन कुमार, भौतिक विभागाध्यक्ष डॉ बलवंत कुमार सिंह,डॉ आमीन, शिक्षक प्रीतांशु एवं छात्र राजद अध्यक्ष निखिल कुमार, कोशी कॉलेज छात्र संघ कोषाध्यक्ष राजा कुमार सभी ने संयुक्त रूप से कहा कि यह घटना मानवता के खिलाफ है और हम सब अपने देश के साथ मजबूती से खड़े हैं। सरकार को इस निंदनीय कार्य का मजबूती से जवाब देना चाहिए जिस से अगली बार ऐसा कार्य करने से पहले उन्हें सौ बार सोचना पड़े। वही मौके पर छात्र हर्ष कुमार, मो अरबाज, राजू कुमार, गुलफराज आलम, छात्रा नेहा कुमारी आदि मौजूद थे।
फोटो : 9
कैप्शन: शुक्रवार को कोशी कॉलेज में शोकसभा में शामिल शिक्षक और स्टूडेंट्स।
बॉक्स:
विहिप किया इस्लामिक जिहादी आतंकियों का पुतला दहन
देश शक्तिशाली है, यह दिखाने का समय आ गया है
लड़ाई संप्रदायों की नहीं, धर्म और अधर्म की है : नितिन
खगड़िया। नगर संवाददाता
खगड़िया स्टेशन के सामने विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों द्वारा विहिप के निवर्तमान जिलाध्यक्ष व प्रान्त सह विशेष संपर्क प्रमुख नितिन कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को इस्लामिक आतंकवाद के प्रतीक ( पुतला ) जलाकर आक्रोश प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर विहिप के प्रांत सह विशेष संपर्क प्रमुख नितिन कुमार ने कहा कि पाकिस्तान समर्थित इस्लामी जिहादी आतंकवादियों द्वारा हिंदू पर्यटकों को धर्म पूछ पूछ कर बर्बर व अमानवीय तरीके से हत्या की गई थी जिसे लेकर संपूर्ण हिंदुओं में शब्द विहीन गुस्सा भरा हुआ है। देश की सरकार को यह दिखाने का समय आ गया है कि भारत अब शक्तिशाली देश है।यह लड़ाई संप्रदायों की नहीं, धर्म और अधर्म के बीच लड़ाई है। इस लड़ाई में बुराई को नष्ट करने संगठित होकर सभी हिंदुओं को आगे आना होगा।
दुर्गावाहनी की मनीषा सर्राफ व रिया सिंह ने कहा कि भारत वीर और वीरांगनाओं की धरती रही है। इस धर्म युद्ध में हमारी नारी शक्तियों को भी आगे आना चाहिए। अब समय आ गया है कि हम अपनी आत्मरक्षा के साथ-साथ धर्म की रक्षा के लिए भी तैयार हो जाएं। विहिप के जिला कोषाध्यक्ष मनीष गुप्ता ने कहा कि इतनी बड़ी आतंकवादी घटना के बाद भारत में पल रहे फारूक अब्दुल्ला जैसे लोग कहते हैं कि, पाकिस्तान के पास भी परमाणु बम है, पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहन रखी है। मौके पर बजरंग दल के जिला सहसंयोजक अभिमन्यु कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम कुमार यशवंत, विष्णु बजाज, कौशल निषाद, भरत चौधरी, सुधीर मंडल, जिला सह मंत्री सन्नी गुप्ता, सुभाष सिंह, मनोज देव, राजेश गुप्ता, किशोर ठाकुर, नीरज गुप्ता, संजय सिंह सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
फोटो: 15
कैप्शन: शुक्रवार को शहर में निकाले गए आक्रोश प्रदर्शन में शामिल विहिप के लोग।
बॉक्स:
बेलदौर: हमले के विरोध में निकाला कैंडल मार्च
बेलदौर, एक संवाददाता।
जम्मू कश्मीर के पहलगाम बैसरैन घाटी में आतंकवादियों के द्वारा पर्यटकों को निशाना बना कर की गई हत्या के विरोध में बजरंग दल एवं विहिप के कार्यकर्ताओं के द्वारा कैंडल मार्च निकाल कर विरोध जताया गया। शुक्रवार के संध्या में दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाल कर पूरे बेलदौर बाजार का भ्रमण किया। इसमें संगठन के नवीन कुमार, संजय कुमार, राहुल कुमार, अनीता देवी, सोनी कुमारी, रानी कुमारी, बबीता कुमारी सहित दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
बॉक्स:
आतंकवादी हमला के खिलाफ शहीद 28 पर्यटकों को श्रद्धांजलि स्वरुप निकाला कैंडल मार्च, दी श्रद्धांजलि, की नुक्कड़ सभा
आतंकवाद के खिलाफ 140 करोड़ जनता का समर्थन, आतंकवाद को करे समूल समाप्त मोदी सरकार
खगड़िया। एक प्रतिनिधि
आतंकवाद के खिलाफ एवं शहीद पर्यटक को श्रद्धांजलि स्वरूप देश बचाओ अभियान बुद्धिजीवी नागरिक मंच के बैनर तले रेलवे जंक्शन चौक पर कैंडल मार्च निकालकर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा 28 पर्यटकों की हत्या में मृतकों के प्रति 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई तथा नुक्कड़ सभा की गई। इस मौके पर देश बचाओ अभियान का प्रवक्ता गुड्डू ठाकुर, संयोजक मधुबाला, अभियान से जुड़े चंद्रशेखर मंडल, अधिवक्ता कैलाश यादव, अधिवक्ता वेद प्रकाश ठाकुर, भीम आर्मी के सोनू कुमार, गायक मिथिलेश तिवारी, समाजसेवी राजकुमार गुप्ता आदि ने आतंकवाद के खिलाफ एकजूकता का इजहार करते हुए आतंकवाद को समूल समाप्त करने के लिए सहर्ष समर्थन किया। वही
सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में आतंकवादी हमला हत्या की घोर निंदा किया। निर्मम जघन्य हत्या घटना का अंजाम देने वाले आतंकवादी को फांसी देने का मांग की। सबों ने एक स्वर में राष्ट्र संघ से आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक पहल करने पर जोर दिया।
ाहिला संवाद में महिलाओं ने लिया संकल्प, अब अपना भाग्य स्वयं लिखेंगी
जिले के विभिन्न जगहों पर महिला संवाद कार्यक्रम का किया गया आयोजन
काफी संख्या में महिलाएं ले रही हैं भाग
खगड़िया, नगर संवाददाता।
महिलाएं अब अपना भाग्य खुद लिखेंगी और विकास को लेकर अपने मन में संजोए सपने को सरकार तक पहुंचाएंगी। यह संक्लप महिला संवाद के दौरान शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने ली। शुक्रवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों में 24 महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित हुईं। आज प्रथम पाली में 2300 महिलाये और दूसरी पाली में 2561 महिलाएं शामिल हुईं। महिलाओं ने कहा कि बिहार की महिलाएं अब केवल "घर की नारी" नहीं बल्कि एक सफल कारोबारी, उद्यमी, पुलिस, शिक्षिका, जनप्रतिनिधि बनकर अपनी एक नई पहचान बना रही है। यह सब संभव हुआ है बिहार सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की वजह से। आज के कार्यक्रम में आए ग्रामीण महिलाओं एवं युवतियों ने सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं से लाभान्वित होकर जीवन में उन्नति करने की कहानियों लोगों से साझा किया। साथ ही अपनी आकांक्षाओं को भी व्यक्त किया। अपनी आकांक्षाओं को व्यक्त करते हुए महिलाओं ने कहा कि उनके गांव में नालियों की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए, सड़कें ठीक होनी चाहिए, सामुदायिक शौचालयों का निर्माण होना चाहिए तथा योग्य उम्मीदवारों को विधवा पेंशन की राशि बढ़नी चाहिए साथ ही राशन की दुकान खुलनी चाहिए एवं दिव्यांगता भत्ते जैसी सुविधाएं मिलनी चाहिए।
फोटो: 30
कैप्सन: शुक्रवार को महिला संवाद के दौरान उपस्थित महिलाएं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।