Celebration of Bakrid in Khagaria Community Harmony and Security Measures जिले में परंपरागत शांति व सद्भावपूर्ण माहौल में मनायी गई बकरीद, Khagaria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKhagaria NewsCelebration of Bakrid in Khagaria Community Harmony and Security Measures

जिले में परंपरागत शांति व सद्भावपूर्ण माहौल में मनायी गई बकरीद

पेज चार की लीड :जिले में परंपरागत शांति व सद्भावपूर्ण माहौल में मनायी गई बकरीदजिले में परंपरागत शांति व सद्भावपूर्ण माहौल में मनायी गई बकरीदजिले में प

Newswrap हिन्दुस्तान, खगडि़याSun, 8 June 2025 01:36 AM
share Share
Follow Us on
जिले में परंपरागत शांति व सद्भावपूर्ण माहौल में मनायी गई बकरीद

खगड़िया । नगर संवाददाता जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आपसी सौहार्द के साथ बकरीद पर्व का आयोजन किया गया। बकरीद पर्व को लेकर शहर के जेएनकेटी चौक स्थित ईदगाह परिसर में जामा मस्जिद के इमाम ने उपस्थित लोगों को बकरीद पर्व के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। इस दौरान विभिन्न जगहों पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि शहर के जामा मस्जिद, बछौता, जलकौड़ा, इस्लामपुर समेत विभिन्न जगहों पर ईद उल अजहा की नमाज अता की गई। बताया जा रहता है कि जिले के161 जगहों पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। इस दौरान सभी लोगों ने कहा कि अमन चैन बनी रहे।

इसके लिए भी हमलोग दुआ करते हैं। नमाज के बाद एक दूसरे ने गले मिलकर बकरीद की एक दूसरे को मुबारकबाद दी। नमाज के बाद इबादतगाहों में देश और दुनिया में अमन चैन के लिए लोगों ने दुआ मांगी। वही शहर के जामा मस्जिद समेत विभिन्न मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा की। हर कोई आज के दिन को लेकर काफी उत्साहित थे। सुबह से ही पुलिस पदाधिकारी थे मुस्तैद : बकरीद पर्व को लेकर विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से चौकस था। सुबह से प्रशासनिक पदाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी सड़कों पर मॉनीटरिंग कर रहे थे। जगह जगह पुलिस बल की व्यापक तैनाती की गई थी। जवानों के साथ-साथ मजिस्ट्रेट भी मुस्तैद दिखे। जिला मुख्यालय स्थित ईदगाह के पास विधि व्यवस्था की कमान नगर थानाध्यक्ष संभाल रहे थे। इसके अलावा अन्य पुलिस पदाधिकारी व मजिस्ट्रेट भी विभिन्न जगहों पर तैनात थे। जिससे किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हो। कंट्रोल रूम से की जा रही थी मॉनिटरिंग: बकरीद की नमाज को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। जगह-जगह पुलिस और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। जिले में बकरीद त्योहार को देखते हुए पूरी चौकसी बरती गई। शहर सहित दूर दराज के ग्रामीण इलाकों में भी दंडाधिकारी व पुलिस बल की तैनाती की गई थी। डीएम व एसपी के निर्देश पर दंडाधिकारी व पुलिस बल सुबह से ही प्रतिनियुक्त स्थलों पर तैनात हो गए थे। बनाया गया कि दोनों वरीय अधिकारी लगातार फीडबैक लेते रहे। जिला नियंत्रण कक्ष भी दिन भर काम करता रहा। बच्चों की भी थी अच्छी भागीदारी: बकरीद पर्व को लेकर ईदगाह में काफी संख्या में बच्चे भी पहुंचे हुए थे। नए परिधानों में बच्चे काफी उत्साहित भी नजर आ रहे थे। इस दौरान हर बच्चे ने नमाज पढ़ी। इसके साथ ही बच्चे वहां पर गोलगप्पे, आईसक्रीम आदि का भी आनंद लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।