Drunk Man Arrested in Khagaria Panchayat Elections Begin with Candidates Filing Nominations रोसड़ा के शराबी खगड़िया में गिरफ्तार, Khagaria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKhagaria NewsDrunk Man Arrested in Khagaria Panchayat Elections Begin with Candidates Filing Nominations

रोसड़ा के शराबी खगड़िया में गिरफ्तार

रोसड़ा के शराबी खगड़िया में गिरफ्ताररोसड़ा के शराबी खगड़िया मेंरोसड़ा के शराबी खगड़िया मेंरोसड़ा के शराबी खगड़िया मेंरोसड़ा के शराबी खगड़िया में

Newswrap हिन्दुस्तान, खगडि़याSun, 15 June 2025 03:23 AM
share Share
Follow Us on
रोसड़ा के शराबी खगड़िया में गिरफ्तार

खगड़िया, नगर संवाददाता चित्रगुप्त नगर पुलिस ने शराब के नशे में धुत एक शराबी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार शराबी की पहचान समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के प्रभु ठाकुर गांव के रहने वाले धर्मदेव महतो के रूप में की गई है। पुलिस ने गश्ती के दौरान उसे पटेल चौक से गिरफ्तार किया। उसे न्यायिक हिरासत भेजा गया है। चार उम्मीदवारों ने कटाया नाजिर रसीद खगड़िया, नगर संवाददाता पंचायत उपचुनाव को लेकर सदर प्रखंड के बछौता पंचायत के मुखिया समेत रिक्त वार्ड सदस्य पद के लिए अलगअलग चार लोगों ने नाजिर रसीद कटाया है। सदर बीडीओ पूरण साह ने बताया कि नामांकन की प्रक्रिया शुरु हो गई है।

नामांकन का पर्चा दाखिल करने के लिए उम्मीदवारों को पद केलिए निर्धारित राशि का नाजिर रसीद कटाना अनिवार्य है। वाहन जांच के दौरान वसूला 15 हजार का जुर्माना खगड़िया, नगर संवाददाता खगड़िया जिले के विभिन्न थानों द्वारा शनिवार को चलाए गए विशेष सघन वाहन जांच अभियान के दौरान 15 हजार रूपए का जुर्माना राशि की वसूली की है। एसपी ने इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ती जारी कर बताया कि वाहन जांच के दौरान 367 वाहनों की जांच की गई। इस दौरान नियम के विरूद्ध वाहनों के परिचालन करने वाले, ओवरस्पीड व बिना हेलमेट के बाइक चलाने वालों से जुर्माना की राशि की वसूली की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।