Empowerment of Women Farmers Launch of Maize Purchase Center in Khagaria अब जीविका दीदी खरीदेंगी मक्का, क्रय केन्द्र क ा हुआ उद्घाटन, Khagaria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKhagaria NewsEmpowerment of Women Farmers Launch of Maize Purchase Center in Khagaria

अब जीविका दीदी खरीदेंगी मक्का, क्रय केन्द्र क ा हुआ उद्घाटन

अब जीविका दीदी खरीदेंगी मक्का, क्रय केन्द्र क ा हुआ उद्घाटनअब जीविका दीदी खरीदेंगी मक्का, क्रय केन्द्र क ा हुआ उद्घाटनअब जीविका दीदी खरीदेंगी मक्का, क

Newswrap हिन्दुस्तान, खगडि़याThu, 15 May 2025 03:46 AM
share Share
Follow Us on
अब जीविका दीदी खरीदेंगी मक्का, क्रय केन्द्र क ा हुआ उद्घाटन

खगड़िया । नगर संवाददाता जीविका दीदी हर क्षेत्र में लगातार बेहतर कर रही है। कड़ी मेहनत एवं बेहतर कार्य के बदौलत अच्छी कमाई कर रही है। इधर जिले के मानसी प्रखंड में जीविका महिला कृषि उत्पादक कंपनी लिमिटेड द्वारा मक्का खरीद-बिक्री एवं संग्रहण केंद्र का विधिवत शुभारंभ जिला परियोजना प्रबंधक एवं उत्पादक कंपनी के निदेशक मंडल के द्वारा किया गया। यह पहल जिले के किसानों, कैडरों, जीविका से जुड़ी महिलाओं एवं उत्पादक कंपनी के व्यापार मित्रों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। जिसका मुख्य उद्देश्य मक्का उत्पादकों को बड़े बाजार से जोड़ना एवं उन्हें उनके उत्पाद का उचित मूल्य दिलवाना है।

इस कार्यक्रम का आयोजन एक सशक्त प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। जिससे जीविका से जुड़ी महिला किसान सशक्त होंगी और उन्हें पारंपरिक बाजार तंत्र की कठिनाईयों से मुक्ति मिलेगी। इस संग्रहण केंद्र के माध्यम से मक्का की खरीद-बिक्री एक सुनियोजित प्रणाली के अंतर्गत की जाएगी। जिससे किसानों को उनकी उपज का समुचित मूल्य, तौल में पारदर्शिता और भंडारण की सुविधा मिल सकेगी। जीविका महिला कृषि उत्पादक कंपनी लिमिटेड द्वारा पिछले लगभग 10 वर्षों से मक्का उत्पादन और व्यापार से जुड़े किसानों के लिए कार्य कर रही है। कंपनी द्वारा समय-समय पर किसानों को मक्का के उत्पादन, रखरखाव, गुणवत्ता नियंत्रण, उपज की तौल एवं बिक्री के तरीकों पर प्रशिक्षण दिया जाता रहा है। इसका उद्देश्य न केवल उत्पादन बढ़ाना है, बल्कि उत्पादन की गुणवत्ता और किसानों की आय में भी निरंतर वृद्धि सुनिश्चित करना है। कंपनी के माध्यम से जिले के विभिन्न प्रखंडों में संग्रहण केंद्र स्थापित किए गए हैं, जो जीविका से जुड़े प्रशिक्षित कैडरों और किसानों के सहयोग से संचालित किए जा रहे हैं। ये केंद्र किसानों के लिए एक स्थायी बाजार के रूप में कार्य करते हैं। जिससे उन्हें उत्पाद बेचने के लिए दूरदराज के बाजारों में भटकना नहीं पड़ता। इसके साथ ही, उन्हें उचित समय पर भुगतान की सुविधा भी सुनिश्चित की जा रही है। मानसी प्रखंड में खोला गया यह संग्रहण केंद्र भी इसी दिशा में एक और सफल प्रयास है, जो स्थानीय किसानों की मेहनत को सही मंच प्रदान करेगा। इसके माध्यम से किसानों को संगठित तरीके से मक्का बेचने का अवसर मिलेगा। जिससे उनके लाभ में वृद्धि होगी और उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक, प्रबंधक कृषि, जीविका महिला कृषि उत्पादक कं पनी लिमिटेड की जुड़ी निदेशक मंडल की दीदी और कम्पनी के सभी कर्मी मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।