Lallan Kumar Promoted to Chief Engineer in Jharkhand Government अलौली के ललन कुमार झारखंड में बने मुख्य अभियंता।, Khagaria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKhagaria NewsLallan Kumar Promoted to Chief Engineer in Jharkhand Government

अलौली के ललन कुमार झारखंड में बने मुख्य अभियंता।

अलौली के ललन कुमार झारखंड में बने मुख्य अभियंता।अलौली के ललन कुमार झारखंड में बने मुख्य अभियंता।अलौली के ललन कुमार झारखंड में बने मुख्य अभियंता।अलौली

Newswrap हिन्दुस्तान, खगडि़याSat, 26 April 2025 01:57 AM
share Share
Follow Us on
अलौली के ललन कुमार झारखंड में बने मुख्य अभियंता।

अलौली के ललन कुमार झारखंड में बने मुख्य अभियंता। अलौली के ललन कुमार झारखंड में बने मुख्य अभियंता।

अलौली, एक प्रतिनिधि

अलौली नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद श्री चीनी लाल मंडल के ज्येष्ठ पुत्र ललन कुमार को झारखंड सरकार द्वारा मुख्य अभियंता के पद पर प्रोन्नत करते हुए उद्योग विभाग में पदस्थापित किया गया है। उल्लेखनीय है कि श्री कुमार की नियुक्ति बिहार लोक सेवा आयोग के द्वारा चयन के उपरांत जल संसाधन विभाग बिहार सरकार में सहायक अभियंता के रूप में हुई थी। वर्तमान में श्री कुमार झारखंड सरकार के वरिष्ठतम अभियंताओं में से एक हैं। श्री कुमार को मुख्य अभियंता बनने से क्षेत्र के लोगों में काफी खुशी है एवं आशा है कि श्री कुमार अपने करियर के उच्चतम शिखर पर पहुंचेंगे।

फोटो=

कैप्शन: ललन कुमार।

बेलदौर: बच्चे को बचाने के क्रम में शिक्षक घायल

बेलदौर, एक संवाददाता।

बच्चे को बचाने के क्रम में एक शिक्षक घायल हो गए। घायलावस्था में उनका इलाज पीएचसी में कर छुट्टी दे दी गई। घटना शुक्रवार के दोपहर डेढ़ बजे के करीब तिलाठी गांव की बताई जा रही है। घायल शिक्षक की पहचान नगर पंचायत के लालगोल बासा निवासी बिजय कुमार के रूप में की गई है। जानकारी के मुताबिक घायल शिक्षक मधेपूरा जिला के बसनवाड़ा पंचायत के तेलिहारी मिडिल स्कूल से ड्यूटी कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे इसी क्रम में सकरोहर पंचायत के तिलाठी गांव में बच्चे को बचाने के क्रम में वे दुर्घटना का शिकार हो गए।

सड़क दुर्घटना में एक घायल, धू-धूकर जली बाइक

खगड़िया, एक प्रतिनिधि

पसराहा थाना के एन एच 31 पसराहा रेलवे ढाला के पास शुक्रवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में एक मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि मोटरसाइकिल पसराहा की तरफ से महेंशखूंट की तरफ जा रही थी कि ढाला के पास एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल में आग लग गई। सड़क पर ही मोटरसाइकिल धू-धूकर जलने लगी। सूचना पर पहुंची पसराहा पुलिस ने घायल को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल गोगरी भेज दिया। पसराहा अग्निशमन दस्ता में मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इधर थानाध्यक्ष संजय कुमार विश्वास ने बताया कि घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।