गायब दो किशोरी दूसरे दिन असरगंज से बरामद
गायब दो किशोरी दूसरे दिन असरगंज से बरामदगायब दो किशोरी दूसरे दिन से बरामदगायब दो किशोरी दूसरे दिन से बरामदगायब दो किशोरी दूसरे दिन से बरामद

परबत्ता, एक प्रतिनिधि थाना क्षेत्र क़े डुमरिया बुजुर्ग गांव से अपने मौसा क़ो खाना देने बासा गई किशोरी क़े गायब होने क़े दूसरे दिन असरगंज थाना से बरामद कर लिया। बरामद किशोरी डुमरिया बुजुर्ग गांव निवासी स्व. पलटू मंडल की 5 वर्षीया पुत्री अनीता कुमारी व 7 वर्षीया पुत्री लेखो कुमारी बतायी जा रही है। इधर किशोरी की मां अनरुदा देवी ने इस घटना क़ो लेकर शनिवार क़ो थाना में आवेदन दिया था। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया की घटना क़ो लेकर आवेदन दिया गया है। मामले की जांच की जाएगी। इधर किशोरी की मां अनरुदा देवी ने बताया कि वे शनिवार क़ो मक्का की फसल कटनी करने बबराहा बहियार गई थी।
उनकी दोनों पुत्री अपने मौसा क़ो खाना देने बासा पर गई थी। खाना देकर बासा से लौटी तथा बस स्टैंड अगुवानी स्थित दुकान से बिस्किट लेकर खाते घर आ रही थी, लेकिन वह घर नहीं लौटी। शाम करीव 9 बजे मक्के की बाली लेकर घर लौटी तो उनके पुत्र ने बताया कि उनकी बहन अभी घर वापस नहीं आयी है। क सूचना मिलते ही वे आसपास में काफी खोजबीन की, लेकिन कोई अता पाता नहीं चला।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।