अलौली: जाम की समस्या का समाधान नहीं, परेशानी
अलौली के नगर पंचायत के पुस्तकालय चौक पर प्रतिदिन शाम को जाम की समस्या बनी रहती है। पहले पुलिस इस जाम को नियंत्रित करती थी, लेकिन अब उनकी मौजूदगी भी नहीं है। मुख्य पार्षद जयंति शेखर ने बताया कि थाना को...
Newswrap हिन्दुस्तान, खगडि़याThu, 19 June 2025 03:12 AM

अलौली । एक प्रतिनिधि नगर पंचायत के पुस्तकालय चौक पर प्रतिदिन शाम को जाम की समस्या बनी रहती है। जिसका अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। पहले थाना द्वारा जाम को नियंत्रण करने के लिए पुलिस रहती थी। अब वह भी नदारद हो गया है। मुख्य पार्षद जयंति शेखर ने बताया कि थाना को इसकी जानकारी दी गई है। जल्द ही जाम से लोगों को निजात मिलेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।