राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर महिलाएं हो रही सशक्त
ोज चार की लीड:राज्य सरकार की योजनाओं का लेकर महिलाएं हो रहीराज्य सरकार की योजनाओं का लेकर महिलाएं हो रहीराज्य सरकार की योजनाओं का लेकर महिलाएं हो रही

खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के अलौली प्रखंड के अंबा ईचरुआ पंचायत के वार्ड संख्या 18 में मंगलवार को आयोजित महिला संवाद में जीविका के बीपीए अंजनी कुमार ने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर जिले की महिलाएं सशक्त हो रही हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में लगभग 150 दीदियों ने स्थानीय मिडिल स्कूल में कंप्यूटर सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। जिससे सशक्त महिला सशक्त समाज और देश का निर्माण हो सके। प्रखंड समन्वयक ने कहा कि बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अनूठी पहल के रूप में 'महिला संवाद' कार्यक्रम किया जा रहा है।
यह महिलाओं को अपनी आवाज बुलंद करने, अपने अनुभव साझा करने और समुदाय के समग्र विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का अवसर प्रदान कर रहा है। जिले में 24 जीविका महिला ग्राम संगठनों में हुआ संवाद: जिले में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रखंडों के कुल 24 जीविका महिला ग्राम संगठनों महिला संवाद किया गया। इस संवाद में न केवल जीविका दीदियां, बल्कि गांव की अन्य महिलाएं भी बड़ी संख्या में सम्मिलित हुईं। महिला संवाद कार्यक्रम महिलाओं को एक ऐसा मंच प्रदान करता है, जहां वे राज्य सरकार की योजनाओं से प्राप्त लाभ, अपने जीवन में हुए बदलाव और अपनी सामाजिक-आर्थिक स्थिति में आई सकारात्मक प्रगति को साझा की। बेलदौर में महिलाओं ने दठ पूजा घाट बनाने पर दिया जोर: बेलदौर प्रखंड के कुर्बन पंचायत के दादरोजा गांव की महिलाओं ने छठ पूजा के लिए छठ घाट का निर्माण कराने की मांग की। वहीं चौथम के धूतौली पंचायत की दीदियों ने पंचायत से जिला मुख्यालय तक सरकारी बस सेवा शुरू करने की आवश्यकता जताई है ताकि आवागमन सुगम हो सके। परबत्ता के ही लगार पंचायत के वार्ड संख्या 3 में दीदियों ने सामाजिक कार्यक्रमों हेतु विवाह भवन बनाए जाने की मांग कीै। अंत में, परबत्ता पंचायत के ताजमहल ग्राम संगठन की दीदियों ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर नि:शुल्क सेनेटरी पैड उपलब्ध कराने की मांग की है, जिससे महिलाओं और किशोरियों की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। विजुअल स्क्रीन के माध्यम से महिलाओं को दी योजनाओं की जानकारी: संवाद कार्यक्रम में उपयोग किए गए जागरूकता वाहन की ऑडियो-विजुअल स्क्रीन के माध्यम से महिलाओं को योजनाओं की जानकारी दृश्य और श्रव्य माध्यम से दी गई। यह तकनीकी पहल इस बात का उदाहरण है कि कैसे डिजिटल साधनों का उपयोग कर दूरदराज के क्षेत्रों में भी जानकारी पहुंचाई जा सकती है। वीडियो के माध्यम से जीविका द्वारा संचालित विभिन्न सामुदायिक उपक्रमों की सफलता की कहानियां दिखाई गईं। जिससे महिलाओं को प्रेरणा मिली और उन्होंने भी ऐसे प्रयासों को अपने जीवन में अपनाने की इच्छा जाहिर की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।