jharkhand weather rainfall with speedy wind mansoon update तेज हवा के साथ 2 दिन लगातार होगी बारिश, झारखंड में कब पहुंचेगा मॉनसून; IMD ने बताया, Jharkhand Hindi News - Hindustan
Hindi Newsझारखंड न्यूज़jharkhand weather rainfall with speedy wind mansoon update

तेज हवा के साथ 2 दिन लगातार होगी बारिश, झारखंड में कब पहुंचेगा मॉनसून; IMD ने बताया

झारखंड में मानसून आने की आहट से मौसम में बदलाव का सिलसिला जारी है। रांची सहित राज्य में अगले दो दिन बादल छाए रहेंगे। तेज हवा के साथ बारिश होगी। इसके बाद बादल हल्के होंगे और तीन दिन के बाद अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री तक बढ़ोत्तरी होने का अनुमान है।

Mohammad Azam लाइव हिन्दुस्तानThu, 29 May 2025 08:00 AM
share Share
Follow Us on
तेज हवा के साथ 2 दिन लगातार होगी बारिश, झारखंड में कब पहुंचेगा मॉनसून; IMD ने बताया

झारखंड में मानसून आने की आहट से मौसम में बदलाव का सिलसिला जारी है। रांची सहित राज्य में अगले दो दिन बादल छाए रहेंगे। तेज हवा के साथ बारिश होगी। इसके बाद बादल हल्के होंगे और तीन दिन के बाद अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री तक वृद्धि होने का अनुमान है। इस दौरान तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिली है। तापमान में गिरावट के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को रांची समेत संताल और कोल्हान में कहीं-कहीं तेज हवा के साथ भारी बारिश होने के आसार जताए गए हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, राज्य में मानसून समय से पहले आ सकता है। मानसून राज्य के पड़ोस स्थित ओडिशा और छत्तीसगढ़ के दक्षिणी भाग समेत देश के पूर्वोत्तर राज्यों में कायम हो चुका है। इसके अगले कुछ दिनों में पश्चिम बंगाल, सिक्किम में प्रवेश करने की संभावना बन रही है। इसके बाद यह झारखंड में प्रवेश करेगा।

पिछले 24 घंटों में रांची समेत झारखंड के कई इलाकों में तेज बारिश हुई है। इस दौरान रांची में 1.2 मिमी बारिश हुई है। बारिश के कारण तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिली है। बुधवार को रांची का तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। रांची का तापमान बुधवार को 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।