Youth Bitten by Poisonous Snake in Khagaria Urgent Medical Care Provided कुर्बन में युवक को जहरीले सांप ने डंसा, मुर्छित, Khagaria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKhagaria NewsYouth Bitten by Poisonous Snake in Khagaria Urgent Medical Care Provided

कुर्बन में युवक को जहरीले सांप ने डंसा, मुर्छित

कुर्बन में युवक को जहरीले सांप ने डंसा, मुर्छितकुर्बन में युवक को जहरीले सांप ने डंसा, मुर्छितकुर्बन में युवक को जहरीले सांप ने डंसा, मुर्छितकुर्बन मे

Newswrap हिन्दुस्तान, खगडि़याMon, 9 June 2025 04:08 AM
share Share
Follow Us on
कुर्बन में युवक को जहरीले सांप ने डंसा, मुर्छित

खगड़िया, नगर संवाददाता बेलदौर प्रखंड क्षेत्र के कुर्बन गांव में रविवार की शाम एक जहरीले सांप ने एक युवक को डंस लिया। जिससे युवक मुर्छित हो गया। युवक की पहचान सुमन मुखिया के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि घर के निकट रखे पुआल के ढेर को वह उठा रहा था। इसी दौरान पुआल में छिपे सांप ने उसे डंस लिया। जिससे वह मुर्छित हो गया। उसे आनन फानन में परिजनों ने इलाज के लिए पहले बेलदौर पीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

जहां उसका इलाज किया जा रहा है। वहीं इमरजेंसी कक्ष में तैनात डॉक्टर ने मुर्छित युवक का इलाज शुरु कर दिया है। हालांकि डॉक्टरों ने उसे खतरे से बाहर बताया लेकिन उसे अस्पताल में चिकित्सीय देखभाल के लिए अभी अगले 24 घंटे के लिए भर्ती रखा गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।