Women Empowerment through Dialogue Program in Kishanganj महिला संवाद कार्यक्रम में दिख रही आधी आबादी की ताकत, Kishanganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKishanganj NewsWomen Empowerment through Dialogue Program in Kishanganj

महिला संवाद कार्यक्रम में दिख रही आधी आबादी की ताकत

किशनगंज । हिन्दुस्तान प्रतिनिधि महिला संवाद कार्यक्रम में दिख आधी आबादी की ताकतमहिला संवाद कार्यक्रम में दिख आधी आबादी की ताकतमहिला संवाद कार्यक्रम मे

Newswrap हिन्दुस्तान, किशनगंजMon, 16 June 2025 12:16 AM
share Share
Follow Us on
महिला संवाद कार्यक्रम में दिख रही आधी आबादी की ताकत

किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। महिला संवाद कार्य्रक्रम में महिलाएं मिलकर अपने जीवन और परिवेश की समस्याओं और उसके निदान पर बात कर रही हैं। संवाद के जरिये, देश की पौराणिक गहरी लोकतांत्रिक जड़ों को मजबूत कर रही हैं। महिला संवाद कार्यक्रम, महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण पहल सिद्ध हो रहा है। आत्मविश्वास से भरी महिलायें अपने जीवन, परिवेश को बेहतर बनाने के लिए नये सुझाव, आकांक्षा व्यक्त कर रही हैं। रचनात्मक भूमिका निभा रही हैं। उनका जीवन, अनुभव और समाज से जुड़ी समस्याओं पर पैनी नज़र, आने वाले समय में इस दिशा में, गुणात्मक परिवर्त्तन के लिए उत्प्रेरक की भूमिका निभा रही है।

महिला संवाद कायर्क्रम में महिलाएँ अबाध रूप से बिजली आपूर्ति से जुड़ी आकांक्षा व्यक्त कर रही हैं। टेढ़ागाछ प्रखंड के झाला पंचायत की ममता देवी, गांव में निर्बाध बिजली आपूर्ति की बात कहती हैं। महिला संवाद कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि गाँव घर में बिजली की आपूर्ति बढ़ने से, बच्चों की पढ़ाई लिखाई, खेतीबाड़ी सब में सहूलियत होगी। हमारा जीवन ज्यादा सुविधाजनक हो सकेगा। गांव में विकास की गति तेज होगी। वहीं, हवाकौल पंचायत के शक्ति ग्राम संगठन की सुनीता देवी ने महिला संवाद कार्यक्रम में रतुआ नदी में हर साल आने वाले बाढ़ की समस्या और उससे जुड़ी दिक्कतों के बारे में अपने अनुभव साझा किया। उन्होंने इस समस्या के स्थायी समाधान की आकांक्षा व्यक्त की। महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा स्थानीय एवं नीतिगत आकांक्षाएं व्यक्त की जा रही हैं। उनके द्वारा व्यक्त आकांक्षाओं को सूचीबद्ध किया जा रहा है। इन नीतिगत आकांक्षा के आधार पर आने वाले समय में सरकार द्वारा योजनायें तैयार की जाएंगी। महिलाओं के सशक्तिकरण से ही हमारा समाज समृद्ध हो सकता है। सरकार द्वारा महिलाओं के सामाजिक - आर्थिक सशक्तिकरण के लिए कई सारी योजनायें चलाई जा रही हैं। इन योजना का लाभ लेकर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ा जा सकता है। महिला संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य गांव गांव तक सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचाना है। साथ ही महिलाओं के अनुभवों और आकांक्षाओं को सुनना और सूचीबद्ध करना है। सरकार द्वारा क्रियान्वित योजनाओं को जन - जन तक पहुंचाने एवं समुदाय की आकांक्षाओं के अनुरूप समाधान किया जाना है। महिला संवाद कार्यक्रम में वीडियो फ़िल्म के माध्यम से महिलाएं, सरकार की योजना की जानकारी प्राप्त कर रही हैं। किशनगंज जिला में प्रत्येक दिन, ग्राम संगठन में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।