रामनगर कस्तूरबा विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम
रामनगर कस्तूरबा विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम

लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पिपरिया प्रखंड के रामनगर गांव में शनिवार को महिला एवं बाल विकास निगम के तत्वावधान एवं संकल्प हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन के सहयोग से पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के 300 वीं जयंती पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्राओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ मनोज कुमार सिन्हा ने की। उन्होंने बताया कि आज अहिल्याबाई होलकर का जन्मदिन है, जो महिला के सशक्तिकरण का उदाहरण है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही योजना जैसे कौशल विकास प्रशिक्षण, अल्पावास, पुनर्वास एवं पालनाघर के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। किसी अपरिचित से संपर्क न करने और न ही फेसबुक वॉट्सएप एवं अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती करने का सलाह दिया गया।
वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ अमित कुमार ने बाल विवाह के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक कुरीति है जिसे हमसभी को मिलकर दूर करना है। बाल विवाह रोकथाम के लिए सरकार ने कानून बनाया है। जिसका पालन भी हमसभी को मिलकर करना है। अन्यथा जुर्म के भागी बनना पड़ सकता है। महिला हेल्पलाइन टॉल फ्री नंबर 181 के बारे में जानकारी दिया। कोई भी महिला या किशोरी मदद के लिए 181 का सहारा ले सकते हैं। जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार ने बताया महिला सशक्तिकरण के अप्रतिम उदाहरण त्याग, करुणा, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक पुनरुत्थान के लिए संकल्पित पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होलकर का जन्मदिन है। जन्मदिन सभी छात्रा और महिला के लिए प्रेरणा स्त्रोत है जिनका पति, बेटा, बेटी, ससुर व दामाद सभी खत्म हो गया। फिर भी टूटी नहीं, हिम्मत नहीं हारी बल्कि राज्य की बागड़ोर अपने हाथ में लेकर अच्छी तरह से राज्य को चलाया। सती प्रथा जैसे सामाजिक कुरीति का भी उन्होंने प्रतिकार किया। विधवा महिला को संपति पर अधिकार दिलाया। महिला सेना का गठन किया। रोजगार के लिए सूरत के बुनकर को महेश्वर बुलाया। अनेकों मंदिर का निर्माण, जिर्णोद्धार धर्मशाला, कुआं एवं पोखर का निर्माण करवाया। न्याय के लिए अपने बेटों तक को नहीं छोड़ा। इसलिए आज उनके जन्मदिन के अवसर पर सभी छात्रा को प्रेरणा लेना है। इस अवसर पर शपथ लें कि मन लगाकर पढ़ाई करेंगे और सशक्त होकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका को निभाएंगे। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, परवरिश जैसे योजना के बारे में भी जानकारी दिस। संकल्प हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन कार्यालय के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि महिला और किशोरियों के सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही समस्त योजना की जानकारी एवं मदद किया जाता है। मौके पर स्कूल वार्डन सह शिक्षिका रिमझिम कुमारी, एमटीएस गौतम कुमार, छात्रा गीता कुमारी, अनुष्का कुमारी, काजल कुमारी एवं चांदनी कुमारी सहित अन्य छात्रा मौजूद थी। बाल विवाह रोक के प्रति समाज में जागरूकता के लिए खिलाफ सामूहिक शपथ दिलाया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।