स्थानीय विधानसभा का होगा कांग्रेस मेनफेस्टो : नायर
स्थानीय विधानसभा का होगा कांग्रेस मेनफेस्टो : नायर

लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी में अब कांग्रेस पार्टी भी पूरी तरह एक्टिव हो गया है। इस बार कांग्रेस का चुनावी घोषणा पत्र यानी मेनिफेस्टो कुछ अलग अंदाज में आने वाला है। पार्टी ने दावा किया कि हर विधानसभा के लिए अलग अलग घोषणा पत्र तैयार किया जाएगा। इसी कड़ी में सोमवार को पार्टी का दो सदस्यीय टीम लखीसराय पहुंचा। डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के क्षेत्र में दोनों राष्ट्रीय नेता ने उन पर जमकर हमला किया। कांग्रेस की मेनिफेस्टो कमिटी के प्रदेश अध्यक्ष सह राष्ट्रीय प्रवक्ता करूणा सागर एवं सदस्य राजेश श्रेसिया ने जनता से सीधा संवाद किया।
जिला मुख्यालय स्थित जिला अतिथि गृह में प्रेस वार्ता का आयोजित कर बताया कि यह क्षेत्र डिप्टी सीएम का है फिर भी शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि जैसी मूलभूत सुविधा की घोर कमी है। हम हर विधानसभा क्षेत्र में जाकर जमीनी समस्या समझ रहे हैं, ताकि हर क्षेत्र का अलग मेनिफेस्टो तैयार किया जा सके। यहां के लोगों ने खुलकर अपनी परेशानी बता रहे हैं। सबसे बड़ी समस्या शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्र में हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि बिहार और देश की एनडीए की सरकार दलित विरोधी है। यह सरकार बेटी बचाओ की बात करती है। लेकिन कैसे दलित और महिला विरोधी है इसका उदाहरण मुजफ्फरपुर की घटना है। दलित बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद दरिंदों ने हिंसक तरीके से शरीर पर कई जख्म किया। दो दिन तक इस घटना को छिपाकर रखा गया ताकि पीएम के स्वागत में कोई खलल पैदा न हो। कांग्रेस के लोगों को जब जानकारी मिली तो बच्ची को पीएमसीएच लाया गया। आरजू मिन्नत के बाद भी चार घंटे तक ऑक्सीजन नहीं मिला। थकहार कर उसे भर्ती लिया गया। लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।