BJP Core Committee Meeting in Lakhisarai Focuses on Strengthening Organization and Upcoming Elections कोर कमिटी की बैठक संपन्न, संगठनात्मक मजबूती पर दिया गया जोर, Lakhisarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsLakhisarai NewsBJP Core Committee Meeting in Lakhisarai Focuses on Strengthening Organization and Upcoming Elections

कोर कमिटी की बैठक संपन्न, संगठनात्मक मजबूती पर दिया गया जोर

कोर कमिटी की बैठक संपन्न, संगठनात्मक मजबूती पर दिया गया जोर

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीसरायSun, 27 April 2025 06:14 AM
share Share
Follow Us on
कोर कमिटी की बैठक संपन्न, संगठनात्मक मजबूती पर दिया गया जोर

लखीसराय, एक प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी के लखीसराय, मुंगेर एवं जमुई जिले के संगठनात्मक जिलों की कोर कमिटी बैठक शनिवार को पुरानी बाजार स्थित एक होटल में आयोजित हुई। बैठक में बिहार भाजपा प्रभारी सह राष्ट्रीय संगठन महामंत्री विनोद तावडे, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, प्रदेश भाजपा महामंत्री ललन मंडल, प्रदेश प्रवक्ता सह सूर्यगढ़ा के पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल, उप मुख्या मंत्री विजय कुमार सिन्हा, जमुई विधायक श्रेयसी सिंह, मुंगेर विधायक प्रणव यादव, लखीसराय भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार, जमुई भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया कुमार एवं मुंगेर भाजपा जिलाध्यक्ष अरूण पोद्दार सहित तीनों जिला के कोर कमिटी के 48 सदस्यों ने बैठक में भाग लिया।

बैठक में बूथ लेवल पर माइक्रो प्लान के तहत लाभार्थी से समन्वय स्थापित करने एवं सरकार की उपलब्धियों को आम लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी को लेकर गहन निर्देश दिया गया।

बैठक शुरू होने से पहले नेताओं के द्वारा राष्ट्र कवि रामधारी सिंह दिनकर, भारत माता, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित करने के बाद दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। बैठक में संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने तथा आगामी चुनावों में ऐतिहासिक सफलता सुनिश्चित करने को लेकर कोर कमिटी के सदस्यों को कई टिप्स दिए गए। बैठक की शुरुआत जोशपूर्ण वातावरण में हुई, जहां कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह और समर्पण देखने को मिला। श्री तावड़े ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावी चुनौतियों के प्रति सतर्क करते हुए कहा कि अब समय आ गया है जब संगठन की ताकत का प्रदर्शन कर, प्रचंड बहुमत से एनडीए सरकार के गठन का रास्ता प्रशस्त किया जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा बनाए रखने, संगठन के हर स्तर पर समर्पण और ऊर्जा का संचार करने पर विशेष बल दिया। बैठक में संगठन की जमीनी मजबूती को लेकर गहन मंथन किया गया। कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक की जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निभाने का निर्देश दिया गया। सभी ने एकमत होकर यह संकल्प लिया कि अदम्य उत्साह, अटूट एकजुटता और अपराजेय संकल्पशक्ति के साथ विजय पथ पर आगे बढ़ेंगे और आगामी विधानसभा चुनावों में एनडीए को प्रचंड बहुमत दिलाएंगे। संगठन को नई ऊर्जा और गति देने के लिए उन्होंने कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की और कहा कि हर कार्यकर्ता अपने लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध रहकर कार्य करे। बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए जोश भी है, संकल्प भी, अबकी बार एनडीए सरकार, बैठक का माहौल बेहद उत्साहजनक रहा और यह तय किया गया कि संगठन की एकजुटता के बल पर आगामी चुनावों में ऐतिहासिक विजय हासिल की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।