कैंडल मार्च निकाल कर व्यापारियों ने दी श्रद्धांजलि
Basti News - कप्तानगंज में व्यापारियों ने कैंडल मार्च निकाला और पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए। उपस्थित लोगों ने आतंकी हमले के प्रति शोक प्रकट किया और मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। बनकटी में भी कैंडल...

कप्तानगंज। बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के बैनर तले व्यापारियों ने कैंडल मार्च निकाला। लोगों ने पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए। लोगों ने कहा कि यह बहुत ही दुखद घटना है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, सूर्यकुमार शुक्ला, शेषनारायण गुप्ता, सतीश सोनकर, सौरभ गुप्ता, बसंत लाल राजभर, गौरवमणि त्रिपाठी, विशाल आदि उपस्थित रहे। भाजपा, शिवसेना व सपा ने निकाला कैंडल मार्च
बनकटी। आतंकी हमले के विरोध में भाजपा, शिवसेना व सपा पदाधिकारियों ने कैंडल मार्च निकाला। विरोध जताते हुए मृतकों के आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। भाजपा के बनकटी मंडल अध्यक्ष अंकित पांडेय के नेतृत्व में पक्केश्वर नाथ शिव मंदिर से चलकर अम्बेडकर पार्क तक मार्च किया। शिवसेना के पदाधिकारी नारायण पाल के नेतृत्व में बनकटी कस्बे में कैंडल मार्च निकाला। शहीद स्मारक पर मृतक आत्मा के शांति के लिए श्रद्धांजलि दी। विनोद त्रिपाठी, सपा नगर अध्यक्ष अमर अग्रहरि, अखिलेश शुक्ला, शिव गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
सूर्यवंशी परिवार ने जताया शोक
विक्रमजोत। अमोलीपुर मंदिर परिसर में सूर्यवंशी परिवार से जुड़े लोगों ने बैठक की। बैठक में अध्यक्ष भगवान बक्स सिंह के नेतृत्व में शोकसभा हुई। जहां पर लोगों ने पहलगाम हत्या की निंदा करते हुए दो मिनट मौन रहकर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर अखण्ड सिंह, अनिल सिंह, राजेन्द्र सिंह, जंग बहादुर सिंह, शीतला प्रसाद सिंह, अवधेश सिंह, विश्वनाथ सिंह, जगन्नाथ सिंह, अयोध्या, अरविन्द सिंह, लखपत सिंह, रनजीत सिंह, गुरुप्रसाद सिंह आदि उपस्थित रहे।
सिकटा में लगाए पाकिस्तान विरोधी नारे
बस्ती। निर्दोष पर्यटकों के आत्मा की शांति के लिए ग्राम पंचायत सिकटा में कैंडल मार्च निकाला गया। लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। पाकिस्तान झंडे को रौंद कर हमले में मारे गए सभी लोगों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। रवि शुक्ला, अनुपम शुक्ला, मिथुन शुक्ला, डॉ. अनूप शुक्ला, मनीष शुक्ला, कुलदीप शुक्ला, उत्कर्ष तिवारी, अभिशाल शुक्ला, चंदन मिश्रा, अवनीश, अनुराग आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।