कजरा में मक्का उद्योग लगाने की मांग
कजरा के सामाजिक कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जिला प्रशासन से मक्का उद्योग लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि जिले में मक्का की उपज अधिक है, लेकिन उद्योग के अभाव में किसान औने-पौने दामों पर मक्का बेचने...

कजरा। थाना क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता सह कजरा भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, लोजपा आईटी सेल के जिलाध्यक्ष हेमंत कुमार हिमांशु, वरिष्ठ भाजपा नेता सह अधिवक्ता मो. अकबर अली, कांग्रेस नेता पवन कुमार, जदयू नेता सन्नी पटेल, राजद नेता अनिक यादव, डॉक्टर सिंघेश्वर बिंद आदि ने जिला प्रशासन से कजरा में मक्का उद्योग लगाने की मांग की है। उन लोगों का कहना है कि जिले में मक्का की उपज भारी मात्रा में होती है। उद्योग नहीं होने के कारण किसानों को व्यापारियों के हाथों औने पौने दामों पर मक्का बेच देना पड़ता है। एक आंकड़े के मुताबिक जिले में लगभग 12000 हेक्टेयर में मक्का की खेती होती है।
लगभग 17 लाख हेक्टेयर के आसपास मक्का की उपज होती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।