Empowering Women in Bihar Dialogue Program Enhances Participation and Awareness ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बना रहा महिला संवाद कार्यक्रम, Lakhisarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsLakhisarai NewsEmpowering Women in Bihar Dialogue Program Enhances Participation and Awareness

ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बना रहा महिला संवाद कार्यक्रम

ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बना रहा महिला संवाद कार्यक्रम

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीसरायWed, 11 June 2025 01:31 AM
share Share
Follow Us on
ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बना रहा महिला संवाद कार्यक्रम

लखीसराय, एक प्रतिनिधि। बिहार के ग्रामीण इलाकों में महिलाएं अब केवल घर तक सीमित नहीं रहीं। सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन, नशा मुक्ति अभियान और आर्थिक-सामाजिक परिवर्तन में उनकी भागीदारी लगातार बढ़ रही है। इसी दिशा में महिला संवाद कार्यक्रम एक अहम कदम साबित हो रहा है।महिलाओं के सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए जीविका के नेतृत्व में राज्य सरकार ने इस कार्यक्रम की शुरुआत की है। 18 अप्रैल को पटना से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा आधुनिक तकनीक से लैस 600 संवाद रथ रवाना किए गए। इसके माध्यम से गांव-गांव में महिलाओं को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।

लघु फिल्म, पंपलेट और संवाद के जरिए महिलाओं से सुझाव भी लिए जा रहे हैं।लखीसराय जिले में महिला संवाद कार्यक्रम ने उल्लेखनीय प्रभाव डाला है। जिले के सातों प्रखंडों में आयोजित कार्यक्रम में अब तक सवा लाख से अधिक जीविका दीदियों और अन्य महिलाओं ने भाग लिया। इन महिलाओं ने अपनी मांगें, सुझाव और अपेक्षाएं खुलकर प्रशासन के समक्ष रखीं। प्राप्त सुझावों को विभागीय स्तर पर समेकित कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार को सूर्यगढ़ा प्रखंड में कृति जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा बुधौली बंकर गांव में, पर्वत ग्राम संगठन द्वारा छोरा राजपुर गांव में, शक्ति ग्राम संगठन द्वारा मदनपुर गांव में, वैष्णवी ग्राम संगठन द्वारा मदनपुर गांव में, दीपा अमृत ग्राम संगठन द्वारा श्री किशुन गांव में तथा प्रेरणा ग्राम संगठन द्वारा चंदनपुरा गांव में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित हुए। बुधवार को संवाद रथ के माध्यम से जिले में कार्यक्रम का समापन होगा। इस पहल से महिलाएं न केवल जागरूक हुई हैं, बल्कि शासन प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भागीदारी भी सुनिश्चित हो रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।