Heatwave Strains Hospital Facilities Patients Rely on Personal Fans अस्पताल की व्यवस्था नाकाफी, घर से मरीज ला रहे पंखा, Basti Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsHeatwave Strains Hospital Facilities Patients Rely on Personal Fans

अस्पताल की व्यवस्था नाकाफी, घर से मरीज ला रहे पंखा

Basti News - बस्ती। इस भीषण गर्मी में अस्पतालों की व्यवस्था नाकाफी साबित हो रही है। वार्डों

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्तीThu, 12 June 2025 12:41 PM
share Share
Follow Us on
अस्पताल की व्यवस्था नाकाफी, घर से मरीज ला रहे पंखा

बस्ती। इस भीषण गर्मी में अस्पतालों की व्यवस्था नाकाफी साबित हो रही है। वार्डों में भर्ती मरीज गर्मी से निजात के लिए घर से पंखा मंगवाकर लगवा रहे हैं। वार्डों में लगे पंखे और कूलर नाकाफी साबित हो रहे हैं। कुछ ऐसा ही नजारा बुधवार को जिला महिला अस्पताल में नजर आया। जनरल वार्ड में भर्ती मरीजों के लिए पंखा और कूलर आदि की व्यवस्था अस्पताल प्रशासन की ओर से की गई है, लेकिन इस भीषण गर्मी में सरकारी व्यवस्था पर वार्ड में रुकना मरीजों के लिए मुश्किल हो रहा है। सबसे बुरा हाल ऑपरेशन वाले मरीजों का हो रहा है।

पंखे की हवा हर बेड तक नहीं पहुंच पाती है। कूलर तो लगा है, लेकिन नियमित रूप से पानी नहीं भरे जाने के कारण उससे ठंडी हवा नहीं मिल पाती है। ऐसे में गर्मी से जच्चा व बच्चा को बचाने के लिए तीमारदार घर से पंखा लाकर लगा रहे हैं। हर दूसरे या तीसरे बेड पर स्टैंड वाले पंखे या टेबल फैन लगे हुए नजर आ जाएंगे। राहत की बात यह है कि एक मरीज के बेड पर पंखा लगने से अन्य बेड के मरीजों को भी राहत मिल जाती है। जिन मरीजों का घर दूर है, वहीं लोग किसी तरह गर्मी में समय गुजार रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।