Protest March Against Central Government in Dhanbad After Ahmedabad Plane Crash धनबाद नगर कांग्रेस ने निकाला आक्रोश मार्च , Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsProtest March Against Central Government in Dhanbad After Ahmedabad Plane Crash

धनबाद नगर कांग्रेस ने निकाला आक्रोश मार्च

धनबाद नगर कांग्रेस ने गुजरात के अहमदाबाद में हुए बड़े विमान हादसे के बाद केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश मार्च निकाला। इस मार्च में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और सरकार से इस्तीफे की मांग की।...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादFri, 13 June 2025 03:23 PM
share Share
Follow Us on
धनबाद नगर कांग्रेस ने निकाला आक्रोश मार्च

धनबाद। धनबाद नगर कांग्रेस के तत्वावधान में बुधवार को संविधान बचाओ रैली को स्थगित व परिवर्तित कर गुजरात के अहमदाबाद में हुए बड़ा विमान हादसे को देखते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश मार्च निकाला। मिश्रित भवन से रणधीर प्रसाद वर्मा चौक तक गांधी सेवा सदन में राष्ट्रपति महात्मा गांधी के प्रतिमा के समक्ष शोकसभा कर दो मिनट का मौन धारण किया गया। आक्रोश मार्च में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह के नेतृत्व में केंद्र सरकार से इस्तीफे की मांग की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो और धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, झारखंड प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष बृजेंद्र प्रसाद सिंह उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।