Talent Award Ceremony Celebrates Top Students at Plus Two High School Navdihya शिक्षा से मनुष्य का सर्वांगीण विकास: मंजू , Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsTalent Award Ceremony Celebrates Top Students at Plus Two High School Navdihya

शिक्षा से मनुष्य का सर्वांगीण विकास: मंजू

जमुआ अंचल-2 के प्लस टू उच्च विद्यालय नवडीहा में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि विधायक मंजू कुमारी और विशिष्ट अतिथि ज़िप अध्यक्ष मुनिया देवी ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया। पौधरोपण कर...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहFri, 13 June 2025 03:27 PM
share Share
Follow Us on
शिक्षा से मनुष्य का सर्वांगीण विकास: मंजू

सियाटांड़। शुक्रवार को जमुआ अंचल-2 में अवस्थित प्लस टू उच्च विद्यालय नवडीहा के प्रांगण में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि जमुआ विधायक मंजू कुमारी व विशिष्ट अतिथि ज़िप अध्यक्ष मुनिया देवी उपस्थित रहीं। इसके अलावे क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में विद्यालय स्तर पर दसवीं व बारहवीं कक्षा के टॉन टेन प्रतिभावान सफ़ल विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र व मेडल मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान पौधरोपण कर छात्र-छात्राओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ मंजू कुमारी ने कहा की शिक्षा से ही व्यक्ति का विकास हो सकता है।

आज़ जहां लोगों का छुकाव प्राइवेट स्कूलों की ओर है वहीं इस विषम परिस्थितियों में सरकारी स्कूलों के बच्चे फतह कर परिजनों का नाम रौशन कर रहे हैं। उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। विशिष्ट अतिथि प्रतिनिधि मनीष कुमार ने कहा की शिक्षा के साथ-साथ संस्कार का होना बहुत अतिआवश्यक है। वहीं विद्यालय प्रभारी प्रधानाध्यापक ने बच्चों को सम्मानित करते हुए कहा कि भविष्य में ओर भी बेहतर रिजल्ट के लिए बच्चों को प्रेरित होना होगा, जिससे उनका भविष्य उज्जवल हो। इस कार्यक्रम अंत में सांसद कोटा से तेरह सामान्य बच्चियों को साइकिल दिया गया। इस दौरान क्षेत्र शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जमुआ, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी जमुआ, मुखिया विनोद साव, पंचायत समिति सदस्य जानकी महतो, सुधीर वर्मा, शैलेश सिंह, ओम प्रकाश महतो, धनेश्वर वर्मा, नरेश वर्मा, एसएमसी अध्यक्ष पुष्पा देवी, बबिता देवी, सुनील गुप्ता, नेत्री संजना सिंह, मुखिया संघ के अध्यक्ष प्रदीप सिंह, हिमांशु गुप्ता, प्रणय सिन्हा, परशुराम सिंह, प्रसादी पंडित, अशोक साव, विद्यालय शिक्षक बलवंत सिंह, जितेंद्र कुमार भगत, नंदलाल दास, मुकेश प्रसाद वियोगी, अरनव कश्यप, निर्मल कुमार राहा, सविता कुमारी, अजीत कुमार, इजहार अंसारी, दीपक, निहारिका सिंह आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।