Fire Destroys Straw and Rice Crop in Piri Bazar लखीसराय : खलिहान मे रखे पुआल में लगी आग, राख, Lakhisarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsLakhisarai NewsFire Destroys Straw and Rice Crop in Piri Bazar

लखीसराय : खलिहान मे रखे पुआल में लगी आग, राख

पीरी बाजार, एक संवाददाता। पीरी बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत महेशपुर पंचायत में पशु

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीसरायThu, 19 Dec 2024 11:42 PM
share Share
Follow Us on
लखीसराय : खलिहान मे रखे पुआल में लगी आग, राख

पीरी बाजार, एक संवाददाता। पीरी बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत महेशपुर पंचायत में पशु चारे के लिए रखा पुआल व धान की फसल जल गई। स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गाड़ी तालाब के नजदीक खलिहान में रखे स्थानीय किसान विनोद मेहता, संतोष कुमार, देवेंद्र मेहता व मीरा देवी का पुआल व धान की कटी फसल में गुरुवार अल सुबह अचानक आग लग गई। सूचना तत्काल डायल 112 दी गई। इसके बाद अग्निशामक दल ने पहुंच कर आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक250 बोझा पुआल व 45 बोझा धान की फसल जल गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।