Five People Including Three Women Attacked by Mongoose in Badhiya नेवले के हमलों से दहशत, पांच लोग घायल, Lakhisarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsLakhisarai NewsFive People Including Three Women Attacked by Mongoose in Badhiya

नेवले के हमलों से दहशत, पांच लोग घायल

नेवले के हमलों से दहशत, पांच लोग घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीसरायFri, 30 May 2025 03:06 AM
share Share
Follow Us on
नेवले के हमलों से दहशत, पांच लोग घायल

बड़हिया, ए.सं.। नगर क्षेत्र में इन दिनों नेवले के काटने की घटनाओं ने दहशत फैला दी है। गुरुवार को एक चौंकाने वाली घटना में तीन महिला समेत कुल पांच लोगों को नेवले ने काट लिया। सभी घायलों को तुरंत रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उन्हें एंटी रेबीज की सुई लगाई गई। जिनकी पहचान नगर के वार्ड संख्या पांच निवासी रेणु देवी, क्रांति देवी, सोनिया देवी, सिधेश्वर साव और रंजय कुमार के रूप में हुई। जानकारी अनुसार घायल महिलाएं अपने मोहल्ले के शिवालय में पूजा-अर्चना के लिए पहुंची थी। इसी दौरान जब वे फूल तोड़ने और पूजा के पात्रों की सफाई कर रही थी, तभी अचानक एक नेवला आकर हमला कर दिया।

हमला अचानक और तीव्र था कि लोग संभल नहीं पाए और नेवले ने कई लोगों को काट लिया। चिकित्सक ने बताया कि सभी पीड़ितों की हालत स्थिर है और उन्हें आवश्यक टीके लगा दिए गए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।