ध्यान, प्रार्थना और योग के माध्यम से आत्मा शुद्ध होता
ध्यान, प्रार्थना और योग के माध्यम से आत्मा शुद्ध होता
चानन, निज संवाददाता। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा मननपुर में आहूत पांच दिवसीय श्री राम चरितमानस एवं गीता ज्ञान यज्ञ में श्रद्धालुओं की भीड़ से पंडाल छोटा पड़ रहा है। कथावाचक अमृता भारती की कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे, गर्मी के बावजूद पंडाल छोटा पड़ रहा है। कथा के चौथे दिन मंगलवार को कथा वाचक अमृता भारती ने अपने कथा के माध्यम से हर उम्र के लोगों को झुमने पर मजबूर कर दी है। सभी उम्र के लोग कथा में भाग ले रहे है। आध्यात्मिक ज्ञान, साधना और धर्म के मार्ग पर चलने के लिए कथा वाचक द्वारा लोगों को प्रेरित किया गया। कथावाचिका ने कहा कि संतो को उनके धार्मिक, नैतिक और आध्यात्मिक गुणों के लिए जाना जाता है। ध्यान, प्रार्थना और योग आत्मा को शुद्ध करने में मदद कर सकते है। ये सभी अभ्यास मन को शांत करते है। विचारों को नियंत्रित करते हैं और आंतरिक शांति लाते हैं। जिससे आत्म ज्ञान और आत्म शुद्धि की ओर मार्ग खुलता है। ध्यान जब प्रभु से जुड़ जाता है, तब सर्वश्रष्ठ स्थिति को प्राप्त करता है, क्योंकि भगवान की उस परम सत्ता की रमियां हमें छूने लगती है। साधारण मनुष्य भी असाधारण हो जाता है, उसके अंदर दिव्यता प्रकट हो जाते है। एकाग्रता जब गहरा होता है, तो आत्माशुद्धि भी स्वयं होती जाती है। हमारे ऋषि मुनियों ने ध्यान में बैठकर ही सब कुछ पाया। प्रकृति के गूढ़ रहस्यों को जाना अनेक चिकित्सा विज्ञान के रहस्य स्वतः उनके अंदर उतरते चले गए। खुद को जांचने का सबसे बड़ा व आसान तरीका आत्म मंथन है। इसके सहारे खुद का आंकलन करें। स्वामी संसदानंद महाराज के अगुवाई में आहूत पांच दिवसीय कथा ने चौथे कार्यक्रम का उदघाटन लोजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रविशंकर सिंह उर्फ अशोक कुमार सिंह, जिप उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मदन मंडल, प्रमुख प्रतिनिधि दिनेश यादव द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वल्लित कर किया गया। अमृता भारती के बाद संध्या संजू भारती ने कहा कि भक्त की जैसी भावना होती है, ईवर की अनुभूति उसी रूप में होती है। बस हिदय में निष्काम होना चाहिए, तो भगवान भक्त की पुकार सुन लेते है। मौके पर बाल्मिकी शर्मा, पूर्व सरपंच नंद किशोर यादव, जय प्रकाश पासवान, उदय पासवान, सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।