Missing 19-Year-Old Girl Rakki Kumari Family Desperate for Answers After Six Months छह महीने बाद भी लड़की का नहीं मिला कोई सुराग, Lakhisarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsLakhisarai NewsMissing 19-Year-Old Girl Rakki Kumari Family Desperate for Answers After Six Months

छह महीने बाद भी लड़की का नहीं मिला कोई सुराग

बड़हिया में वार्ड संख्या 17 की निवासी 19 वर्षीय रक्किी कुमारी पिछले छह महीने से लापता है। मूक व कर्ण बधिर रक्किी 20 सितंबर 2024 को घर से गायब हो गई थी। परिवार ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीसरायWed, 9 April 2025 01:46 AM
share Share
Follow Us on
छह महीने बाद भी लड़की का नहीं मिला कोई सुराग

बड़हिया, एक संवाददाता। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 17 (पुरानी छावनी इंग्लिश) निवासी शत्रुध्न मंडल और प्रमिला देवी की 19 वर्षीय पुत्री रक्किी कुमारी का छह महीने बाद भी अता पता नहीं चल सका है। जबकि छह महीने पूर्व ही थाने में इसको लेकर अर्जी दी जा चुकी है। जानकारी हो कि मूक व कर्ण बधिर (बोलने सुनने में असमर्थ) रक्किी कुमारी बीते 20 सितंबर 2024 से ही घर से लापता है। जिसको लेकर लड़की की मां प्रमिला देवी ने बड़हिया थाना में कांड संख्या में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। जिसमें बताया गया है कि उनकी पुत्री रक्किी कुमारी 20 सितंबर 2024 को दोपहर लगभग 02:00 बजे से घर से लापता है। सभी सगे संबंधियों और आसपास के इलाकों में हर संभव तलाश की गई है। पर कुछ भी पता नहीं चल सका है। पुत्री की सुरक्षा को लेकर परिवार के सभी सदस्य काफी चिंतित हैं। जिसकी खोज किये जाने को लेकर थाना से गुहार लगाई गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह ने कहा कि गुमशुदगी के इस मामले में हर स्तर पर सूचना साझा की गई है। हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।