वाहन चोरी मामले का आरोपी गिरफ्तार
वाहन चोरी मामले का आरोपी गिरफ्तार

बड़हिया, ए.सं.। चोरी के विभिन्न मामलों में फरार चल रहे युवक को पुलिस बल ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान नगर के वार्ड संख्या 17 निवासी भुनेश्वर महतो उर्फ भुनी मंडल के पुत्र लक्ष्मण कुमार उर्फ छोटी के रुप में हुई है। इसकी जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किया गया युवक वर्ष 2024 में हुए वाहन चोरी के कई मामलों में आरोपित था। जो लंबे समय से फरार चल रहा था। लगातार तलाश के बाद पुलिस ने उसे उसके घर से ही गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। गिरफ्तारी के बाद आरोपित को न्यायिक प्रक्रिया के तहत न्यायालय में उपस्थित कराया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।