UPMSP UP Board 10th 12th Result 2025 Updates: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद किसी भी वक्त यूपी बोर्ड रिजल्ट की तिथि व समय का ऐलान कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in , upresults.nic.in और upmspresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट ( UPMSP 10th Result , UPMSP 12th Result ) लगभग तैयार है। आंसरशीट काफी दिन पहले चेक हो चुकी हैं। लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक मार्कशीट कम सर्टिफिकेट पर रोल नंबर के अनुसार परीक्षार्थियों के प्राप्तांक चढ़ाने का काम पूरा हो चुका है। जिन परीक्षार्थियों के किसी विषय के अंक नहीं मिल रहे थे उनका मिलान भी हो चुका है। बोर्ड परीक्षार्थियों के संशोधित विवरण भी अपडेट किए जा चुके हैं। अब बोर्ड के अधिकारी परिणाम को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि परिणाम 24 अप्रैल के बाद जारी किया जा सकता है। हालांकि बोर्ड ने अब तक परिणाम घोषित होने की अधिकृत सूचना नहीं दी है। सचिव यूपी बोर्ड भगवती सिंह का कहना है कि परिणाम 25 अप्रैल से पहले घोषित नहीं होगा। इस बार बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 54,37,233 छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था।
लाइव हिन्दुस्तान पर भी चेक कर सकेंगे यूपी बोर्ड रिजल्ट
यूपी बोर्ड की 10वीं-12वीं परीक्षा का परिणाम आपके अपने अखबार ‘हिन्दुस्तान’ की वेबसाइट www.livehindustan.com पर भी उपलब्ध रहेगा। परीक्षार्थी वेबसाइट के माध्यम से अपने रोल नंबर फीड करके परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे।
UP Board 10th Result 2025 Direct Link : यहां से चेक कर सकेंगे यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट
UP Board 12th Result 2025 Direct Link : यहां से चेक कर सकेंगे यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट
22 Apr 2025, 08:08:15 PM IST
UPMSP UP Board Result 2025 live: 4 स्टेप्स में चेक कर सकेंगे यूपी बोर्ड रिजल्ट
UPMSP UP Board Result 2025 live: रिजल्ट चेक करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाना होगा।
स्टेप 2- वेबसाइट के होम पेज पर आपको जिस कक्षा का रिजल्ट चेक करना होगा उस पर क्लिक करना है।
स्टेप 3- अब आपको रोल नंबर भरकर सबमिट करना है।
स्टेप 4 - इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा। यहां से आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
22 Apr 2025, 06:19:18 PM IST
UPMSP UP Board Result 2025 live: यूपी बोर्ड रिजल्ट पिछले साल 20 अप्रैल को आया था
UPMSP UP Board Result 2025 live: पिछले साल 20 अप्रैल को यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षाओं का रिजल्ट जारी किया गया था। वर्ष 2024 में कक्षा 10वीं का कुल पास प्रतिशत 89.55 फीसदी रहा था, जबकि कक्षा 12वीं का ओवरऑल पास प्रतिशत 82.60 फीसदी दर्ज किया गया था।
22 Apr 2025, 06:17:51 PM IST
UPMSP UP Board Result 2025 live: यूपी बोर्ड की परीक्षा 3.02 लाख परीक्षार्थियों ने छोड़ी
UPMSP UP Board Result 2025 live: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए कुल 54.38 लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे लेकिन इसमें से 3.02 लाख परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी थी। वहीं, कापियों का मूल्यांकन 19 मार्च से शुरू हुआ था और 2 अप्रैल तक 261 केंद्रों पर कराया गया था।। इसमें सभी 2.84 करोड़ उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया।
22 Apr 2025, 05:22:34 PM IST
UPMSP UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड रिजल्ट कब आएगा
UPMSP UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 25 अप्रैल के बाद घोषित हो सकता है। बोर्ड की ओर से सोमवार को स्पष्ट किया गया कि 25 अप्रैल के पहले रिजल्ट नहीं घोषित किया जाएगा। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि रिजल्ट 26 अप्रैल को घोषित किया जा सकता है। दरअसल 2 अप्रैल को मूल्यांकन का कार्य पूरा हो गया था। इसके बाद यूपी बोर्ड की ओर से परीक्षा परिणाम तैयार किया जा रहा था। लगातार सोशल मीडिया पर परीक्षा परिणाम घोषित करने के लिए अफवाहें फैलाई जा रही हैं।
22 Apr 2025, 04:26:15 PM IST
UPMSP UP Board Result 2025 Live: पिछले वर्ष इन स्टूडेंस ने यूपी बोर्ड 10वीं में किया था टॉप
UPMSP UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड हाईस्कूल टॉपर 2024
प्राची निगम: 591/ 600
दीपिका सोनकर: 590/ 600
नव्या सिंह: 588/ 600
नव्या सिंह: 588/ 600
स्वाति सिंह: 588/ 600
दीपांशी सिंह: 588/ 600
22 Apr 2025, 03:52:54 PM IST
UPMSP UP Board Result 2025 Live : यूपी बोर्ड रिजल्ट वेबसाइट लिस्ट
UPMSP UP Board Result 2025 Live : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित होने के बाद नीचे दी गई वेबसाइट्स से रिजल्ट चेक किया जा सकेगा।
upmsp.edu.in
upresults.nic.in
upmsp.gov.in
22 Apr 2025, 02:50:37 PM IST
UPMSP UP Board Result 2025 Live : यूपी बोर्ड टॉपरों को मिलेंगे इनाम
UP Board Result 2025 Live : यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट और यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट में टॉप रैंक हासिल करने वाले स्टूडेंट्स को ढेरों इनाम मिलेंगे। कैश प्राइज के अलावा अन्य इनाम भी दिए जाएंगे। रैंक वन लाने वाले को कैश प्राइज मिलता है। लैपटॉप, फ्री बुक, गोल्ड मेडल, सर्टिफिकेट मिलता है। रैंक 1 से नीचे लेकिन मेरिट लिस्ट में शामिल स्टूडेंट्स को भी बड़े अवॉर्ड मिलते हैं।
22 Apr 2025, 02:50:30 PM IST
UPMSP UP Board Result 2025 live: यूपी बोर्ड रिजल्ट की मार्कशीट में होंगी ये डिटेल्स
UPMSP UP Board Result 2025 live: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट में होंगी ये डिटेल्स
रोल नंबर
पिता का नाम माता का नाम
विषय का नाम
स्कूल का नाम
सैद्धांतिक परीक्षा प्राप्तांक
प्रैक्टिकल में प्राप्तांक
कुल प्राप्तांक
कुल अंक
प्रतिशत
रिजल्ट का स्टेटस
डिवीजन
22 Apr 2025, 01:45:14 PM IST
UPMSP UP Board Result 2025 live: कभी भी जारी हो सकता है यूपी बोर्ड रिजल्ट डेट का नोटिफिकेशन
UPMSP UP Board Result 2025 live: यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 की डेट के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद् की ओर से नोटिफिकेशन कभी भी जारी किया जा सकता है। अधिसूचना में बताया जाएगा कि रिजल्ट किस तिथि को, किस समय जारी होगा। कहां चेक कर सकेंगे। कौन जारी करेगा।
22 Apr 2025, 01:05:48 PM IST
UPMSP UP Board Result 2025 live: यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट में पिछले साल किसने किया था टॉप
UPMSP UP Board Result 2025 live: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद कभी भी यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट जारी कर सकता है। देखें पिछले साल के यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं के टॉपर
शुभम वर्मा – 97.80 फीसदी
सौरभ गंगवार – 97.20 फीसदी
अनामिका – 97.20 फीसदी
प्रियांशु उपाध्याय – 97 फीसदी
खुशी – 97 फीसदी
सुप्रिया – 97 फीसदी
22 Apr 2025, 12:44:25 PM IST
UPMSP UP Board Result 2025 live : यूपी बोर्ड रिजल्ट का इंतजार बढ़ा
UPMSP UP Board Result 2025 live : यूपी बोर्ड की ओर से पिछले वर्ष रिजल्ट 20 अप्रैल को जारी कर दिया गया है। इस बार यह इंतजार बढ़ गया गया है। इस बार पहले ही यूपी बोर्ड ने अप्रैल अंत में आने के संकेत दे दिए थे। अब बताया जा रहा है कि 24 अप्रैल के बाद ही यूपी बोर्ड परिणाम आएगा ( UP Board Result kab aayega )।
22 Apr 2025, 12:32:24 PM IST
UPMSP UP Board Result 2025 Live : यूपी बोर्ड रिजल्ट वेबसाइट लिस्ट
UPMSP UP Board Result 2025 Live : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित होने के बाद नीचे दी गई वेबसाइट्स से रिजल्ट चेक किया जा सकेगा।
upmsp.edu.in
upresults.nic.in
upmsp.gov.in
www.livehindustan.com/career/results/telangana-board-result
22 Apr 2025, 12:17:06 PM IST
UPMSP UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन काफी पहले हो चुका पूरा
UPMSP UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की करीब तीन करोड़ कॉपियों का मूल्यांकन दो अप्रैल को पूरा हो गया था। अब 54 लाख स्टूडेंट्स को रिजल्ट का इंतजार है। इस साल, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा देने के लिए 54,37,233 परीक्षार्थी पंजीकृत थे,, जिनमें से 3,02,508 (5.56 प्रतिशत) अनुपस्थित रहे।
22 Apr 2025, 12:05:20 PM IST
UPMSP UP Board Result 2025 Live : यूपी बोर्ड रिजल्ट का अलर्ट पाने के लिए यूं कराएं रजिस्ट्रेशन
UPMSP UP Board Result 2025 Live : यूपी बोर्ड रिजल्ट का एसएमएस पाने के लिए इन स्टेप्स को फोलो करें-
- www.livehindustan.com/career/results पर जाएं।
- यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 पर क्लिक करें।
- यूपी बोर्ड 10वीं के छात्र ' यूपी बोर्ड 10 वीं 2025 का रिजल्ट ' के लिंक पर क्लिक करें। और यूपी बोर्ड 12वीं के छात्र ' यूपी बोर्ड 12 वीं 2025 का रिजल्ट ' के लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट रजिस्ट्रेशन का पेज खुलने पर स्टूडेंट्स अपना अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल, क्लास की डिटेल डालकर सब्मिट करें। इस तरह आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा। रिजल्ट जारी होने पर रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स को लाइव हिन्दुस्तान की तरफ से रिजल्ट का SMS भेजा जाएगा। उस SMS में दिए गए लिंक पर क्लिक कर स्टूडेंट्स सीधा अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे
यूपी बोर्ड रिजल्ट DIRECT LINK- अभी से यहां कराएं रजिस्ट्रेशन। नतीजे आने पर डालना होगा रोल नंबर।
22 Apr 2025, 11:50:06 AM IST
UPMSP UP Board Result 2025 Live: डिजिलॉकर पर ऐसे देख सकेंगे यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर की मार्कशीट
UPMSP UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड हाईस्कूल रिजल्ट और यूपी बोर्ड इंटर रिजल्ट की मार्कशीट डिजिलॉकर से देखने का तरीका
- digilocker.gov.in पर जाएं।
- Class X Marksheet 2025 या Class XII Marksheet 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद UP Board के लिंक पर जाएं।
- अब मोबाइल नंबर और आधार कार्ड से लॉगइन करके रजिस्ट्रेशन करें। रजिस्ट्रेशन की डिटेल्स संभालकर रख लें।
- रिजल्ट के दिन यहां आकर आप रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
22 Apr 2025, 11:31:09 AM IST
UPMSP UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड रिजल्ट से पहले जानें पासिंग मार्क्स
UPMSP UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं रिजल्ट जारी होने वाला है। छात्रों को परीक्षा में पास होने के लिए मिनिमम मार्क्स की जानकारी होनी चाहिए। 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं में पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है। हर विषय में 100 में से 33 अंक कम से कम तो हासिल करने ही होंगे तभी पास माना जाएगा। एक या दो विषयों में 33 प्रतिशत अंक पाने से चूके विद्यार्थियों को कंपार्टमेंट परीक्षा देनी होगी। 2 से अधिक विषयों में 33 अंक न प्राप्त करने पर फेल माना जाएगा।
22 Apr 2025, 10:52:47 AM IST
UPMSP UP Board Result 2025 Live: पिछले वर्ष इन स्टूडेंस ने यूपी बोर्ड 10वीं में किया था टॉप
UPMSP UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड हाईस्कूल टॉपर 2024
प्राची निगम: 591/ 600
दीपिका सोनकर: 590/ 600
नव्या सिंह: 588/ 600
नव्या सिंह: 588/ 600
स्वाति सिंह: 588/ 600
दीपांशी सिंह: 588/ 600
22 Apr 2025, 10:33:04 AM IST
UPMSP UP Board Result 2025 Live : यूपी बोर्ड रिजल्ट की घोषणा के बाद खुलेगी ग्रीवांस सेल
UPMSP UP Board Result 2025 Live : यूपी बोर्ड परिणाम घोषित होने के बाद यूपी बोर्ड का ग्रीवांस सेल छात्रों की समस्याओं का निराकरण करेगा। यह कब खुलेगा, इसके बारे में रिजल्ट की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया जाएगा। स्टूडेंट्स अपने परिणाम से जुड़ी कोई समस्या का हल प्राप्त कर सकेंगे।
22 Apr 2025, 10:17:51 AM IST
UPMSP UP Board Result 2025 Live : यहां मिलेगा यूपी बोर्ड रिजल्ट
UPMSP UP Board Result 2025 Live : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित होने के बाद नीचे दी गई वेबसाइट्स से रिजल्ट चेक किया जा सकेगा।
upmsp.edu.in
upresults.nic.in
upmsp.gov.in
https://www.livehindustan.com/career/results/up-board-result
22 Apr 2025, 10:06:07 AM IST
UPMSP UP Board Result 2025 Live: upmsp.edu.in पर मिलेगी यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा की जानकारी
UPMSP UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड रिजल्ट आने वाला है। अगर स्टूडेंट एक या दो विषयों में फेल होता है तो वह कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकता है। यह परीक्षा आमतौर पर मुख्य परीक्षा के कुछ महीनों बाद (जुलाई 2025 में संभावित) आयोजित होती है। कंपार्टमेंट परीक्षा का सिलेबस और पैटर्न मुख्य परीक्षा जैसा ही होता है। आवेदन की जानकारी upmsp.edu.in पर मिलेगी।
22 Apr 2025, 09:28:40 AM IST
UPMSP UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड रिजल्ट का इंतजार 54 लाख स्टूडेंट्स को
UPMSP UP Board Result 2025 Live: इस वर्ष यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा के लिए कुल 54,37,233 छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। जिसमें 12वीं में कुल 25,60,882 छात्र शामिल थे। इसमें 14,12,806 लड़के और 11,48,076 लड़कियां थी। परीक्षा 24 फरवरी से 12 मार्च तक हुई थी। परीक्षा राज्य के 8140 केंद्रों पर हुई थी। यहां
22 Apr 2025, 09:16:13 AM IST
UPMSP UP Board Result 2025 Live: प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी होगा यूपी बोर्ड रिजल्ट
UPMSP UP Board Result 2025 Live: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) इस बार भी हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के नतीजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी करेगा। हर साल की तरह इस बार भी दोनों कक्षाओं के परिणाम एक साथ घोषित करेगा।
22 Apr 2025, 09:04:00 AM IST
UPMSP UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड रिजल्ट पर आया नया अपडेट
UPMSP UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने कहा है कि हाईस्कूल व इंटर परिणाम 25 अप्रैल से पहले घोषित नहीं किया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि परीक्षा परिणाम 26 अप्रैल को जारी किया जा सकता है। रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया अंतिम दौर में है।
22 Apr 2025, 09:01:17 AM IST
UPMSP UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड रिजल्ट livehindustan.com पर भी रोल नंबर डालकर देख सकेंगे
UPMSP UP Board Result 2025 Live: प्रेस कॉन्फ्रेंस में यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट जैसे ही घोषित होगा, उसके तुरंत बाद लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट livehindustan.com पर भी रिजल्ट चेक करने का लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।
livehindustan.com/career/results/up-board-result
22 Apr 2025, 09:00:02 AM IST
UPMSP UP Board Result 2025 live: यूपी बोर्ड रिजल्ट के बाद ऑरिजनल मार्कशीट और सर्टिफिकेट कहां से मिलेंगे
UPMSP UP Board Result 2025 live: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों ई मार्कशीट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। जबकि ऑरिजनल मार्कशीट और सर्टिफिकेट कुछ समय बाद अपने अपने स्कूलों से ही मिलेगी। यूपी बोर्ड ने फर्जीवाड़ा रोकने के लिए मार्कशीट व सर्टिफिकेट में कई हाईटेक फीचर जोड़े हैं।
22 Apr 2025, 08:15:49 AM IST
UPMSP UP Board Result 2025 Live: यूं देखें यूपी बोर्ड परिणाम
1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाना होगा।
2. इसके होम पेज पर आपको 10वीं/12वीं एग्जाम रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा।
3. इसके बाद आपको अपना रोल नंबर डालकर लॉग इन करना होगा।
4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
5. रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
22 Apr 2025, 07:53:14 AM IST
UPMSP UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड ने जारी नहीं की आधिकारिक डेट
UPMSP UP Board Result 2025 Live: हालांकि यूपी बोर्ड ने अब तक 10वीं 12वीं परिणाम घोषित होने की अधिकृत सूचना नहीं दी है। सचिव यूपी बोर्ड भगवती सिंह का कहना है कि परिणाम 25 अप्रैल से पहले घोषित नहीं होगा। बोर्ड की 10वीं-12वीं परीक्षा की तकरीबन तीन करोड़ कॉपियों का मूल्यांकन दो अप्रैल को पूरा हुआ था। 24 फरवरी से 12 मार्च तक संपन्न परीक्षा में पिछले पांच साल में सबसे कम विद्यार्थी अनुपस्थित हुए थे।
22 Apr 2025, 07:53:14 AM IST
UPMSP UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड रिजल्ट इसी सप्ताह
UPMSP UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम इसी सप्ताह घोषित होगा। अंकपत्र सह प्रमाणपत्र पर रोल नंबर के अनुसार परीक्षार्थियों के प्राप्तांक चढ़ाने का काम पूरा हो चुका है। जिन परीक्षार्थियों के किसी विषय के अंक नहीं मिल रहे थे उनका मिलान भी हो चुका है। बोर्ड परीक्षार्थियों के संशोधित विवरण भी अपडेट किए जा चुके हैं। अब बोर्ड के अधिकारी परिणाम को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। परिणाम 24 अप्रैल के बाद जारी किया जा सकता है।