Uttarakhand Board 10th 12th result 2025 Declared this years results are the best compared to previous years Uttarakhand Board Result : उत्तराखंड बोर्ड 10वीं 12वीं में 4 सालों में सबसे बढ़िया रिजल्ट, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़Uttarakhand Board 10th 12th result 2025 Declared this years results are the best compared to previous years

Uttarakhand Board Result : उत्तराखंड बोर्ड 10वीं 12वीं में 4 सालों में सबसे बढ़िया रिजल्ट

  • उत्तराखंड बोर्ड ने आज 11 बजे 10वीं 12वीं रिजल्ट जारी कर दिया है। विद्यार्थी ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in के अलावा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट livehindustan.com पर जाकर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 19 April 2025 12:13 PM
share Share
Follow Us on
Uttarakhand Board Result : उत्तराखंड बोर्ड 10वीं 12वीं में 4 सालों में सबसे बढ़िया रिजल्ट

Uttarakhand Board Result : उत्तराखंड बोर्ड ने आज 11 बजे 10वीं 12वीं रिजल्ट जारी कर दिया है। विद्यार्थी ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in के अलावा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट livehindustan.com पर जाकर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। यूके बोर्ड द्वारा साइंस, आर्ट और कॉमर्स समेत सभी स्ट्रीम के रिजल्ट एक ही समय पर घोषित किया गया है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 2,23,403 परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था। जिसमें हाईस्कूल परीक्षा के लिए 1,13,690 छात्र-छत्राओं ने रजिस्ट्रेशन किया था। इसके अलावा इंटरमीडिएट की परीक्षा के 1,09,713 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन किया था।

इस वर्ष उत्तराखंड बोर्ड 10वीं का परीक्षा परिणाम 90.77 फीसदी और 12वीं का 83.23 फीसदी रहा। 10वीं में 88 फीसदी लड़के और 93 फीसदी लड़कियां पास हुईं। वहीं 12वीं में 80 फीसदी लड़के और 86.20 फीसदी लड़कियां पास हुईं।

उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट इस साल काफी अच्छा रहा है। 2021 को छोड़ दिया जाए तो उत्तराखंड बोर्ड 10वीं 12वीं में 4 सालों में सबसे बढ़िया रिजल्ट इस साल रहा है। 10वीं कक्षा में 2020 में 76.91%। 2022 में 77.47%। 2023 में 85.17%। 2024 में 89.14% और 2025 में 90.77% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। वहीं 12वीं में 2020 में 80.26%। 2022 में 82.63%। 2023 में 80.98%। 2024 में 82.63% और 2025 में 83.23% स्टूडेंट्स पास हुए हैं।

10वीं में सम्मान सहित (Distinction) के साथ12,439 छात्र (11.32 फीसदी) पास हुए हैं। प्रथम श्रेणी में 30,681 छात्र (27.92 फीसदी)। द्वितीय श्रेणी में 41,966 छात्र (38.19 फीसदी) और तृतीय श्रेणी: 14,631 छात्र (13.31 फीसदी) पास हुए हैं। वहीं 12वीं में सम्मान सहित (Distinction) के साथ 7,575 छात्र (7.12 फीसदी) पास हुए हैं। प्रथम श्रेणी में 41,290 छात्र (38.82 फीसदी )। द्वितीय श्रेणी: 38,536 छात्र (36.23 फीसदी) और तृतीय श्रेणी में 415 छात्र (0.39 फीसदी) पास हुए हैं।

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट में चम्पावत जिला अव्वल रहा है। इस जिले में 96.97 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। वहीं 12वीं रिजल्ट में पिथौरागढ़ जिल अव्वल रहा है। इस जिले में 91.90 फीसदी स्टू़डेंट्स पास हुए हैं।

ये भी पढ़ें:Live: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट जल्द, मार्कशीट यहां से कर सकेंगे डाउनलोड