World Earth Day Speech in hindi speech on World Earth Day 2025 Earth Day Speech essay World Earth Day: आज विश्व पृथ्वी दिवस पर दें ये सरल व शानदार भाषण, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़World Earth Day Speech in hindi speech on World Earth Day 2025 Earth Day Speech essay

World Earth Day: आज विश्व पृथ्वी दिवस पर दें ये सरल व शानदार भाषण

  • World Earth Day Speech in hindi: आज 22 अप्रैल के दिन दुनियाभर में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जा रहा है, जिसकी शुरुआत 1970 में हुई थी। इस लेख के माध्यम से आप आज विश्व पृथ्वी दिवस पर आसान भाषा में भाषण व निबंध तैयार कर सकते हैं।

Shrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तानTue, 22 April 2025 11:13 AM
share Share
Follow Us on
World Earth Day: आज विश्व पृथ्वी दिवस पर दें ये सरल व शानदार भाषण

World Earth Day Speech in hindi: हर साल 22 अप्रैल के दिन विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। साल 1970 से दुनियाभर में पृथ्वी दिवस मनाया जा रहा है। पृथ्वी दिवस की शुरुआत अमेरिकी सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन द्वारा की गई थी। अमेरिका समेत कई देशों में बिगड़ते पर्यावरण की रोकथाम और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से इस दिवस को मनाने की शुरुआत की गई थी। भारी मात्रा में पेड़ काटे जाने, नदी व वायु प्रदूषण के चलते बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग पूरे विश्व के लिए खतरे का संकेत है। पृथ्वी का संतुलन बिगड़ना सभी के लिए एक बड़ी समस्या है। हर किसी को पर्यावरण संरक्षण में योगदान देना चाहिए। आज विश्व पृथ्वी दिवस के दिन सभी को पर्यावरण को बेहतर बनाने व पेड़ लगाने का संकल्प लेना चाहिए। आज के दिन कई स्कूल, कॉलेज व दफ्तरों में विश्व पृथ्वी दिवस को लेकर कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। ऐसे में अगर आज आप भाषण का मन बना रहे हैं तो इस लेख से माध्यम से आप आसान भाषा में स्पीच व निबंध तैयार कर सकते हैं।

आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि यह हमारे दृष्टिकोण को बदल सकता है, यह दिन हमें खुद को प्रकृति से अलग नहीं बल्कि जटिल रूप से जुड़ा हुआ देखने के लिए प्रेरित करता है। हर किसी को अपने दैनिक जीवन में छोटे-छोटे बदलाव करने चाहिए, जिससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिल सके। पृथ्वी दिवस को खास बनाने के लिए पर्यावरण से जुड़ी कई गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। घरों व ऑफिस में प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करना चाहिए। वायु प्रदूषण कम करने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट व साइकिल का इस्तेमाल कर सकते हैं। प्रकृति की सैर पर जाएं। अपनी जीवनशैली में छोटे-छोटे बदलाव करके आप पर्यावरण को बेहतर बनाने में योगदान दे सकते हैं। यहीं नहीं हमें आज अपने दोस्तों व परिवार के सदस्यों को पर्यावरण को बचाने के तरीकों के बारे में शिक्षित करने की शपथ भी लेनी चाहिए।