Uttarakhand Board Result : उत्तराखंड बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट में लड़कियों ने फिर मारी बाजी, देखें टॅापर्स लिस्ट
- उत्तराखंड बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। द्यार्थी ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर जाकर अपने नतीजे चेक कर सकते हैं। इन आधिकारिक वेबसाइट्स के अलावा स्टूडेंट्स लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट livehindustan.com पर जाकर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Uttarakhand Board Result 2025 : उत्तराखंड बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। द्यार्थी ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर जाकर अपने नतीजे चेक कर सकते हैं। इन आधिकारिक वेबसाइट्स के अलावा स्टूडेंट्स लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट livehindustan.com पर जाकर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। प्रदेश में करीब 3500 के करीब हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट विद्यालय हैं। हाईस्कूल में 113690 व इंटर में 109713 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी।
लड़कियों ने फिर मारी बाजी
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं 12वीं में इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से बेहतर रहा है। उत्तराखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट में 83.23 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। लड़के 80.10 फीसदी और लड़कियां 86.20 फीसदी पास हुए। वहीं 10वीं में 90.77 फीसदी पास हुए हैं। बालकों का पास फीसदी 88.20 और बालिकाओं का 93.25 फीसदी रहा।
इस साल इंटर में अनुष्का राणा ने 98.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॅाप किया है, वहीं 10वी में कमल सिंह चौहान और जतिन जोशी ने संयुक्त रूप से 99.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॅाप किया है। पिछले साल यानी 2024 में 10वीं परीक्षा का रिजल्ट 89 फीसदी रहा था। पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट की छात्रा प्रियांशी ने 100 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रदेश में टॉप किया था। उन्हें 500 में से 500 अंक मिले थे। 12वीं परीक्षा में 82.63 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। पीयूष खोलिया, विवेकानन्द रानीधारा, अल्मोडा के छात्र एवं कंचन जोशी, एचजीएस एसवीएम आईसी कुसुमखेरा हल्द्वानी नैनीताल की छात्रा ने इण्टरमीडिएट परीक्षा में संयुक्त रूप से 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट लिस्ट में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया था। दोनों को 488/500 अंक प्राप्त हुए थे।
उत्तराखंड बोर्ड 12वीं के टॉपरों की लिस्ट
रैंक 1 - अनुष्का राणा, गवर्नमेंट इंटर कॉलेज बडासी, देहरादून - 493/500 (98.60 फीसदी अंक)
रैंक 2 - केशव भट्ट, S.P.I.C. करबारी ग्रांट, देहरादून
कोमल कुमारी, गोस्वामी गणेश दत्त सरस्वती विद्या मंदिर I.C., उत्तरकाशी
दोनों के 489/500 (97.80 फीसदी) मार्क्स रहे।
रैंक 3 - आयुष सिंह रावत, S.V.M.I.C. आवास विकास, ऋषिकेश, देहरादून-
484/500 (96.80 फीसदी)
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं के टॉपरों की लिस्ट
प्रथम स्थान (संयुक्त रूप से ): दोनों के मार्क्स 496/500 (99.20%) रहे।
- कमल सिंह चौहान, विवेकानंद VMIC मंडलसेरा, बागेश्वर
- जतिन जोशी, HGS SVM IC कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी, नैनीताल
द्वितीय स्थान: 495/500 (99.00%)
कनकलता, SVM IC न्यू टिहरी, टिहरी गढ़वाल
बालिकाओं की श्रेष्ठता सूची में भी कनकलता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
तृतीय स्थान (संयुक्त): 494/500 (98.80%)
दिव्यम, गोस्वामी गणेश दत्त SVMIC, उत्तरकाशी
प्रिया, CAIC अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग
दीपा जोशी, PP SVMIC ननकमत्ता, ऊधम सिंह नगर