Chhath Puja Celebrated with Devotion and Enthusiasm in Udakishunganj सुख, समृद्धि व उन्नति की मांगी मन्नतें, Madhepura Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMadhepura NewsChhath Puja Celebrated with Devotion and Enthusiasm in Udakishunganj

सुख, समृद्धि व उन्नति की मांगी मन्नतें

उदाकिशुनगंज में लोक आस्था का महापर्व चैती छठ भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। व्रतियों और श्रद्धालुओं ने भगवान भास्कर की पूजा कर सुख और समृद्धि की कामना की। घाटों पर भक्तों ने आकर्षक सजावट के बीच...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधेपुराSat, 5 April 2025 05:46 AM
share Share
Follow Us on
सुख, समृद्धि व उन्नति की मांगी मन्नतें

उदाकिशुनगंज एक प्रतिनिधि। लोक आस्था का महापर्व चैती छठ पूरे उत्साह के साथ भक्तिमय वातावरण में संपन्न हो गया। पर्व को लेकर शहरी और ग्रामीण इलाकों में व्रतियों और श्रद्धालुओं ने भगवान भास्कर की पूजा कर सुख, समृद्धि और उन्नति की कामना की। पर्व को लेकर पिछले चार दिनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। गुरुवार की शाम अस्ताचलगामी और शुक्रवार की सुबह उदयीमान भगवान सूर्य की उपासना के साथ महापर्व संपन्न हुआ। पर्व को लेकर सभी नदियों, तालाबों और नहर किनारे घाटों पर मेला सा दृश्य बना रहा। छठ घाटों पर व्रतियों ने पूरे विधि विधान के साथ प्रसाद से भरे सूप और डाला सजाकर भगवान सूर्य की उपासना की। छठ घाटों की साफ-सफाई के साथ आकर्षक सजावट रही। शुक्रवार की सुबह तीन बजे से ही लोग घाटों पर पहुंचने लगे। श्रद्धालु पूरे उत्साह और भक्ति भाव से पैदल नदी घाटों पर पहुंचे। श्रद्धालु सूर्योदय के निर्धारित समय पर पूजा अर्चना की रस्म पूरी की। कई घाटों पर प्रशासन की ओर से रोशनी और पंडाल की व्यवस्था की गयी थी। जबकि अधिकांश घाटों पर स्थानीय लोगों की ओर से यह व्यवस्था की गयी थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।