BJP Holds Active Workers Conference in Jhitkohiya Khajouli Assembly भाजपा की असली ताकत कार्यकर्ता हैं : विधायक, Madhubani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsBJP Holds Active Workers Conference in Jhitkohiya Khajouli Assembly

भाजपा की असली ताकत कार्यकर्ता हैं : विधायक

बासोपट्टी प्रखंड की कटैया पंचायत में भाजपा का खजौली विधानसभा का सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। विधायक अरुण शंकर प्रसाद ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनीFri, 11 April 2025 12:09 AM
share Share
Follow Us on
भाजपा की असली ताकत  कार्यकर्ता हैं : विधायक

बासोपट्टी। निज संवाददाता। बासोपट्टी प्रखंड की कटैया पंचायत के झिटकोहिया मिथिला विवाह भवन में गुरुवार को भाजपा का खजौली विधानसभा के सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें खजौली विधानसभा के वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक अरुण शंकर प्रसाद ने कहा भाजपा की असली ताकत हमारे कार्यकर्ता हैं। पार्टी के हर कार्यकर्ता को यह समझना होगा कि संगठन की नींव बूथ पर रखी जाती है। जब हमारा प्रत्येक बूथ सशक्त होगा, तभी हम हर चुनाव में विजयश्री प्राप्त कर सकेंगे। कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष भोगेंद्र ठाकुर, हरिश्चन्द्र शर्मा, प्रमिला पूर्व, माला तिवारी, विनोद प्रसाद, अमरेश झा, शंभूनाथ ठाकुर, अशोक कुमार पासवान, रामप्रवेश ठाकुर, संजय कुमार ठाकुर, सूरज कुमार गुप्ता, विनोद पाण्डेय,रामकुमार सिंह, कन्हैया शर्मा, मनोज महतो, अंजू कुमारी, कामिनी साह, मंजू देवी, रेनी कुमारी सिंह, आशीष कुमार, मंगली देवी, शंकर गुप्ता, जितेन्द्र ठाकुर, रौशन कुमार साह सहित अन्य ने सम्बोधित किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।