बिकी जमीन का 15 लाख लेकर भागी महिला
बाबूबरही के भूपट्टी चौक पर 65 वर्षीय महिला अपने आशिक के साथ भाग गई। महिला ने घर की बिक्री से मिले 15 लाख रुपए और 3 लाख रुपए के गहने चुराए। उसका प्रेमी, जो पहले से दो पत्नियों का पिता है, गैस एजेंसी...

बाबूबरही, निज संवाददाता। रविवार को भूपट्टी चौक के एक शर्मशार करने वाली मामले ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। नाती पोता से भरा पूरा परिवार की एक 65 साल की महिला ने अपने आशिक के साथ भाग गई। साथ में घरारी वाली जमीन की बिक्री से मिले 15 लाख रुपए और घर में रखे तीन लाख रुपए से अधिक के सारे गहने जेवर को लेकर चली गई। बुजुर्ग महिला का आशिक वैशाली जिला का रहने वाला है। वह स्थानीय गैस एजेंसी में मजदूरी का काम करता है। मजदूर रामानंद को पहले से दो दो पत्नी है और दोनों पत्नी से तीन तीन बच्चे भी हैं।
बीती रात डायल 112 की गश्त दल ने महिला को आशिक के साथ पकड़ लिया। गश्त दल ने वैशाली जिले में रामानंद के पहले की दोनों पत्नी से संपर्क किया। तब दोनों पत्नी उस मजदूर की खोजखबर में थाना पुलिस के पास आई तो मामला कुछ और सामने आया। महिला और आशिक मजदूर का मोबाइल बंद आया। मजदूर का धंधा पैसे खर्च करने वाली महिला को अपने प्रेम जाल में फंसना है। उसी महिला के होटल में मजदूर खाना खाने जाता था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।