झांकियों और लोकनृत्य ने लोगों का मोहा मन
मधुबनी में मां जानकी सेना द्वारा भव्य जानकी महोत्सव का आयोजन किया गया। झांकियों ने नगर भ्रमण किया और विवाह भवन में प्रदर्शन किया। सृष्टि फाउंडेशन की टीम ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किए। प्रसिद्ध...

मधुबनी, निज संवाददाता। नगर निगम विवाह भवन में मां जानकी सेना द्वारा भव्य जानकी महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बसुआरा, गौशाला रोड, रांटी, विद्यापति नगर और रामपट्टी से आईं झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। मां जानकी, लव-कुश और बजरंगबली से जुड़ी इन झांकियों ने शोभायात्रा के रूप में नगर भ्रमण किया और विवाह भवन परिसर में भव्य प्रदर्शन किया गया। झांकियों के स्वागत में भव्य आरती और पूजन किया गया। इस अवसर पर सृष्टि फाउंडेशन की ओर से गांगुली की टीम ने मां जानकी जन्म, महिषासुर वध, शिव तांडव और मिथिला के पारंपरिक लोक नृत्य प्रस्तुत किए, जिन्हें देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
साथ ही प्रसिद्ध लोकगायक प्रवीण मिश्रा की टीम ने मधुर गीतों के माध्यम से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। राम-लक्ष्मण-सीता के अयोध्या वनगमन, रावण वध और अयोध्या वापसी पर आधारित झांकी ने दर्शकों को भावुक कर दिया। इसदौरान हर घर में सांयकाल में दीप जलाने का संकल्प भी लिया गया। संपूर्ण आयोजन में श्रद्धा, संस्कृति और मनोरंजन का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने लोगों के मन को छू लिया। मिथिला की पारंपरिक झांकियों ने श्रद्धा और संस्कृति का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।