नाबालिग से दुष्कर्म मामले के आरोपित को मुंबई ले गई पुलिस
मुंबई के कोतवाली चौक से पुलिस ने अमरजीत कुमार को गिरफ्तार किया, जो 15 वर्षीय नाबालिग का अपहरण और दुष्कर्म करने के आरोप में है। बच्ची का अपहरण 6 मार्च 2025 को हाजी अली दरगाह के पास हुआ था। अमरजीत पर...

मधुबनी, विधि संवाददाता। मुंबई में अपहरण के बाद नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने शहर के कोतवाली चौक से अमरजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया। महाराष्ट्र के मुंबई अग्रीपाड़ा थाना के पुलिस अवर निरीक्षक उमेश करणजावने ने बुधवार को उसे मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रमोद कुमार महथा के न्यायालय में प्रस्तुत किया। पुलिस ऑफिसर ने उसे ट्रांसिट रिमांड पर मुंबई ले जाने के लिए अर्जी दाखिल की। कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद पुलिस अमरजीत को लेकर मुंबई के लिए रवाना हो गई। पुलिस आरोपित को मुंबई के मजगांव कोर्ट में पेश करेगी। नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मुंबई अग्रीपाड़ा थाना एवं नगर थाना की संयुक्त पुलिस टीम ने मंगलवार देर शाम कोतवाली चौक से करण बहादुर के पुत्र अमरजीत कुमार को गिरफ्तार किया था।
टैक्सी से अपहरण करने का आरोप : मुंबई अग्रीपाड़ा थाना के पुलिस के ऑफिसर उमेश करणजावने के अनुसार 15 वर्षीय नाबालिग बच्ची का 6 मार्च 2025 को हाजी अली दरगाह के पास से अपहरण हुआ था। अमरजीत पर टैक्सी में जबरदस्ती बैठाकर अपहरण करने का आरोप है। अमरजीत पर यह भी आरोप है कि नाबालिग को मुंबई थाणे स्थित अपने एक दोस्त के कमरे पर ले गया और उसके साथ जबरदस्ती की। पुलिस ऑफिसर ने बताया कि पीड़िता मूल रूप से दरभंगा की रहने वाली है। उसके परिजन मुंबई में नौकरी करते हैं। आरोपित से उनके परिवार के लोगों का पूर्व से परिचय था। दारोगा ने बताया कि घटना के बाद अमरजीत वहां से फरार हो गया। गुप्त सूचना के आधार पर उसे कोतवाली चौक से गिरफ्तार किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।