Nine-Day Shri Vishnu Mahayagya Begins in Jayanagar with Thousands of Devotees विष्णु महायज्ञ पर निकली शोभायात्रा, Madhubani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsNine-Day Shri Vishnu Mahayagya Begins in Jayanagar with Thousands of Devotees

विष्णु महायज्ञ पर निकली शोभायात्रा

जयनगर के बेला बांध चौक के निकट नौ दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ की शुरुआत हुई। सैकड़ों महिलाओं ने कमला नदी से जल लाकर यज्ञ में अर्पित किया। कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए, और वृंदावन की साध्वी...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनीThu, 8 May 2025 11:03 PM
share Share
Follow Us on
विष्णु महायज्ञ पर निकली शोभायात्रा

जयनगर,निज प्रतिनिधि। प्रखंड के बेला बांध चौक के निकट नौ दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ गुरुवार से शुरू हुआ। सैकड़ों महिलाओं ने पवित्र कमला नदी से जल भर कर यज्ञ स्थल पर समर्पित किया। कमिटी के अध्यक्ष मदन हजरा, देवेंद्र यादव, प्रदीप प्रभाकर, प्रखंड राजद अध्यक्ष मुखिया उमेश यादव, मुखिया ब्रज किशोर यादव, मुखिया राम दास हजरा, पंडित अरविंद तिवारी, सचिन सिंह, विष्णुदेव रुद्रवार, मनोज चौधरी, गंगा प्रसाद के नेतृत्व में विशाल शोभा यात्रा निकाल क्षेत्र भ्रमण किया गया। हजारों की संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए। अध्यक्ष मदन हजरा ने बताया कि सर्व कल्याण को आयोजित श्री विष्णु महायज्ञ में वृंदावन की साध्वी आर्या पंडित कथा वाचन करेंगी।

अयोध्या के जनक दुलारी आदर्श सेवा समिति द्वारा राम लीला व वाराणसी के संत संजय पांडेय के नेतृव में पंडितों के द्वारा धार्मिक अनुष्ठान कराया जा रहा है। बड़ी संख्या में सीमावर्ती नेपाल के श्रद्धालु महायज्ञ में शामिल हो रहे हैं। आयोजन स्थल पर यज्ञ मंडप, दर्जनों देवी देवताओं की स्थापित की गयी प्रतिमाएं, भव्य सजावट आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।