Congress Flag Program Strengthening Roots in Koladiha Village झंडा कार्यक्रम की सफलता को लेकर की चर्चा, Jamui Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsJamui NewsCongress Flag Program Strengthening Roots in Koladiha Village

झंडा कार्यक्रम की सफलता को लेकर की चर्चा

चकाई प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने कोलडीहा गांव में झंडा कार्यक्रम की सफलता पर बैठक की। वरिष्ठ नेता रामेश्वर यादव ने कांग्रेस के विकास कार्यों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने और हर घर पर झंडा लगाने का...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमुईFri, 9 May 2025 02:49 AM
share Share
Follow Us on
झंडा कार्यक्रम की सफलता को लेकर की चर्चा

चकाई । निज संवाददाता चकाई प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा झंडा कार्यक्रम के तहत प्रखंड के कोलडीहा गांव में झंडा कार्यक्रम की सफलता को लेकर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मनोज उपाध्याय कीअध्यक्षता में एक बैठक की गई। बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रामेश्वर यादव ने कहा कि झंडा कार्यक्रम के तहत प्रखंड के सभी पंचायत के गावों, टोलों में जाकर आम लोगों से मिलना है तथा उन्हें आजादी के बाद देश में कांग्रेस द्वारा किये गये विकास कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए उनके घर या दरवाजे पर पार्टी का एक एक झंडा लगाना है। ऐसा आलाकमान से निर्देश है ताकि कांग्रेस बिहार में अपने घटते जनाधार को पुन: पा सके।

वहीं बैठक के उपरांत कांग्रेसी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पेटारपहाड़ी पंचायत के कोल्हड़िया गांव में जाकर घर-घर झंडा लगाया तथा कांग्रेस द्वारा कराये गये विकास कार्यों कि जानकारी आम लोगों को दी। मौके पर मनोज उपाध्याय, रामेश्वर यादव, रमेश पांडे, संजय कुमार मिश्र, गौरव उपाध्याय, सन्नी उपाध्याय, शत्रुघ्न हाजरा, सोमरा मरांडी, अनिल सौरेंन, भोला सोरेंन, जुम्मन अंसारी, मोहम्मद आजाद, विनय कुमार चौधरी, दिनेश कुमार चौधरी, गुड्डु बरनवाल, बबलू बरनवाल, दिलीप बाजपेई आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।