Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsBihar Revenue Employees Go on Indefinite Strike Demanding 17-point Charter
मांगों पर को लेकर हड़ताल
जलालगढ़ में बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ (गोप गुट) ने 17 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की। कर्मचारियों की मुख्य मांग गृह जिला में पदस्थापन और 2800 ग्रेड पे है। हड़ताल के कारण...
Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाFri, 9 May 2025 03:09 AM

जलालगढ़। बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ (गोप गुट) के आह्वान पर जलालगढ़ अंचल के सभी राजस्व कर्मचारी अपनी 17 सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। कर्मचारियों की मुख्य मांग गृह जिला में पदस्थापन एवं 2800 ग्रेड पे है। अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश व हड़ताल पर चले जाने से अंचल में दाखिल खारिज,परिमार्जन, जाति, आय, निवास इत्यादि का काम ठप हो गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।