Pisces Horoscope Today 9 May 2025 aaj ka meen rashifal bhavisyafal daily future predictions Pisces Horoscope Today, मीन राशिफल 9 मई : आज व्यापार में मिलेगी सफलता, पढ़ें विस्तृत राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Pisces Horoscope Today 9 May 2025 aaj ka meen rashifal bhavisyafal daily future predictions

Pisces Horoscope Today, मीन राशिफल 9 मई : आज व्यापार में मिलेगी सफलता, पढ़ें विस्तृत राशिफल

Pisces Horoscope Today : राशि चक्र की यह 12वीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा मीन राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि मीन मानी जाती है। आइए जानते हैं, मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, डॉ. जे.एन. पांडेयFri, 9 May 2025 06:42 AM
share Share
Follow Us on
Pisces Horoscope Today, मीन राशिफल 9 मई : आज व्यापार में मिलेगी सफलता, पढ़ें विस्तृत राशिफल

Pisces Horoscope Today मीन राशिफल 9 मई 2025 : प्रेमी को प्रपोज करने के लिए तैयार रहें। पॉजिटिव रिस्पान्स मिलेगा। चुनौतियों के बावजूद आपको ऑफिस में अच्छा परफॉर्म करने की जरूरत है। आंख मूंदकर निवेश न करें। आज आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

लव राशिफल : दिन की शुरुआत में रिलेशनशिप से जुड़ी छोटी-मोटी समस्याएं हो सकती हैं। हालांकि, आपको चीजें खराब होने से पहले सुलझाना होगा। आपको अहंकार से बचना चाहिए और फैसले लेते समय प्रेमी के सलाह को भी कॉन्फिडेंस के साथ स्वीकार करें। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में साथी का निरंतर सपोर्ट करें। आपके प्रेमी को पेरेंट्स का भी सपोर्ट मिलेगा। जिससे लव लाइफ बढ़िया रहेगी। आज सिंगल जातकों को किसी से प्यार हो सकता है और आपको अपनी फीलिंग्स को व्यक्त करने के लिए सही समय का इंतजार करना चाहिए।

करियर राशिफल : आईटी, एनिमेशन, आर्किटेक्ट और ट्रांसपोर्ट से जुड़े लोगों को करियर में तरक्की के भरपूर अवसर मिलेंगे। कार्यों की नई जिम्मेदारियां मिलेंगी, लेकिन इससे करियर ग्रोथ के भी कई मौके मिलेंगे। मीडिया पर्सन, आर्टिस्ट और शैक्षिक कार्यों से जुड़े लोगों को जॉब स्विच करने का ऑफर मिल सकता है। बिजनेसमेन को व्यापार में छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, परिस्थितियां जल्द ही सामान्य हो जाएंगी।

आर्थिक राशिफल : आर्थिक मामलों में ज्यादा दिक्कतें नहीं रहेंगी। पिछले निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। कुछ जातक नई प्रॉपर्टी या घर मरम्मत कराने का प्लान बना सकते हैं। आज आप दान-पुण्य के कार्यों में भी धन खर्च कर सकते हैं। मीन राशि के कुछ जातकों को व्यापार में सफलता मिलेगी और नया प्रोजेक्ट लॉन्च करने के लिए फंड भी मिलेगा। लाइफस्टाइल में बदलाव आएगा,लेकिन अच्छे भविष्य के लिए धन बचत जरूर करें।

स्वास्थ्य राशिफल : स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। हालांकि, अपनी डाइट पर ध्यान दें। हेल्दी लाइफस्टाइल मेंटेन करें। रोजाना एक्सरसाइज करें। ज्यादा शुगर वाली ड्रिंक या जंक फूड के सेवन से बचें। अपनी डाइट में हरी सब्जियां और फल शामिल करें। कुछ जातकों को आज गले में खराश या डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फ़ोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

ये भी पढ़ें:मकर राशिफल 9 मई : आर्थिक मामलों में मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें विस्तृत राशिफल