13 को तीन विद्यालयों में होगा एमसी का चुनाव
झारखंड शिक्षा परियोजना देवघर के निर्देश पर प्रखंड क्षेत्र के तीन विद्यालयों में नया विद्यालय प्रबंधन समिति का चुनाव 13 दिसंबर को किया जाएगा। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विनोद कुमार तिवारी ने चुनाव...

करौँ। प्रखंड क्षेत्र के तीन विद्यालयों में झारखंड शिक्षा परियोजना देवघर के निर्देश के आलोक में विद्यालय प्रबंधन समिति का कार्यकाल 3 वर्ष पूरा हो जाने को लेकर नया समिति का चुनाव किया जाएगा। नए चुनाव को लेकर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विनोद कुमार तिवारी ने पत्र जारी कर उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय नागदेरी मुस्लिम टोला, उत्क्रमित मध्य विद्यालय धोबाना, और उत्क्रमित उच्च विद्यालय धोबाना में 13 में को विद्यालय प्रबंधन समिति का चुनाव कराया जाएगा। इसके लिए अनुशवनकर्ता एवं पर्यवेक्षक की नियुक्ति की गई हैl नए ढंग से चुनाव कराने के लिए उदय कुमार राय, सुदीप चक्रवर्ती, राजकुमार शर्मा, दयानंद सिंह, ज्ञान प्रसाद राय, एरिक मुर्मू आदि शिक्षकों को लगाया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।