Horoscope Numerology 10 May 2025 Future Prediction by Date of Birth kal ka ank rashifal अंकराशि: 10 मई 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? डेट ऑफ बर्थ से जानें भविष्यफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Horoscope Numerology 10 May 2025 Future Prediction by Date of Birth kal ka ank rashifal

अंकराशि: 10 मई 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? डेट ऑफ बर्थ से जानें भविष्यफल

Numerology Horoscope 10 May 2025: ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 9 May 2025 12:04 PM
share Share
Follow Us on
अंकराशि: 10 मई 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? डेट ऑफ बर्थ से जानें भविष्यफल

Numerology Horoscope 10 May 2025: ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 8, 17 और 16 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 10 मई का दिन...

मूलांक 1- आज मूलांक 1 वालों को करियर में अपार सफलता मिलेगी। ऑफिस में सहकर्मियों का सपोर्ट मिलेगा। कार्यों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। मोटिवेटेड रहें और लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए नई योजना बनाएं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आय के नवीन स्त्रोत बनेंगे।

मूलांक 2- आज मूलांक 2 वालों के लिए शुभ दिन है। नौकरी-कारोबार में तरक्की के योग बनेंगे। कार्यों के पॉजिटिव रिजल्ट मिलेंगे। प्रोफेशनल लाइफ में बड़ी कामयाबी मिलेगी। मन शांति रहेगा। लंबे समय से चली आ रही परेशानियां दूर होंगी।

मूलांक 3- मूलांक 3 के लोगों को आज व्यक्तिगत जीवन में तरक्की के कई मौके मिलेंगे। प्रियजनों का सपोर्ट मिलेगा। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

मूलांक 4- मूलांक 4 वालों को कार्यों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा। प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की करेंगे। रिश्तों में प्यार और रोमांस बढ़ेगा। करियर में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे।

मूलांक 5- मूलांक 5 वालों के अच्छा दिन है, लेकिन धैर्य बनाए रखना जरूरी है। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बनाए रखें। नौकरीपेशा वालों को करियर में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। व्यापार में विस्तार संभव है। महत्वपूर्ण सूचना की प्राप्ति होगी।

मूलांक 6- मूलांक 6 वालों के आज रुके हुए कार्य चल पड़ेंगे। जीवन में संतुलन बनाए रखें। कार्यों के थकान से बचें। फैमिली और दोस्तों के सहयोग से कार्यों की चुनौतियों को पार कर सकेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। आय के नवीन स्त्रोत बनेंगे।

मूलांक 7- मूलांक 7 वालों के जीवन में सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। रिश्तों में सुधार आएगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। व्यक्तिगत जीवन में सकारात्मक माहौल रहेगा। ऑफिस के कार्यों के बेहतर परिणाम मिलेंगे।

मूलांक 8- मूलांक 8 वालों को आज कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। प्रोफेशनल लाइफ में खूब तरक्की करेंगे। करियर-बिजनेस में सबकुछ अच्छा रहेगा। जीवन में ऊर्जा और उत्साह का माहौल रहेगा। व्यापार में मुनाफा होगा। वाणी में मधुरता आएगी। नए कार्यों की शुरुआत के लिए उत्तम दिन है। महत्वपूर्ण फैसले आपके पक्ष में होंगे। व्यक्तिगत मामलों में थोड़ा सेंसिटिव रहें।

मूलांक 9- मूलांक 9 वालों का सामान्य दिन रहेगा। धैर्य बनाए रखें और तरक्की के नए मौकों का भरपूर लाभ उठाएं। प्रोफेशनल लाइफ में सबकुछ अच्छा रहेगा। आपके सकारात्मक विचारों से लोग प्रभावित होंगे। अनुशासन में रहें और वाद-विवाद से बचें।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

ये भी पढ़ें:सूर्य करेंगे स्वराशि में प्रवेश, इन राशियों को होगा लाभ